शादी के लिए उतावले होने वालों को भाभी ने दी वॉर्निंग
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshu_walhekar_24
शादी का सीजन शुरू हो गया है। इन दिनों में परिवार वालों की चिंता सातवें आसमान पर होती है। क्योंकि उनके घर की लड़की या लड़का 25 की उम्र पार कर चुके होते हैं फिर भी उनकी शादी नहीं होती है। ऐसे में न केवल माता-पिता, बल्कि रिश्तेदार भी खूब ताना मारते हैं। इनको हर तरफ सिर्फ एक ही सवाल सुनने को मिलता है कि आखिर शादी कब कर रहे हो? इन दिनों सोशल मीडिया पर भी शादी के कई वीडियोज वायरल होते हैं, कुछ कॉमेडी तो कुछ मनोरंजक। इन्ही में कई ऐसे वीडियोज भी होते हैं, जो हमें शादी के बाद की जिंदगी से अवगत कराते हैं और बताते हैं कि शादी के बाद किन परेशानियों से जूझना पड़ता है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी महिला के वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादी करने वालों को सावधान कर रही हैं और बता रही हैं कि शादी करने के क्या नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भाभी का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला साड़ी पहनकर रसोईघर में खड़ी है और पसीने से लथपथ किचन में काम कर रही है। काम करते-करते वह कैमरे की तरफ देखती है और कहती है कि यह जो लोग शादी कर रहे हैं और शादी करने के लिए उतावले हो रहे हैं, अगर एक बार शादी हो गई तो तुम्हारी जिंदगी पूरी तरह से झंड हो जाएगी। महिला के इस अंदाज के लोग मुरीद हो गए हैं। महिला जिस तरह अच्छे एक्सप्रेशन दो रही है और डायलॉग डिलीवरी कर रही है, लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोग महिला के इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।
वीडियो को लोग खूब कर रहे हैं शेयर
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @akshu_walhekar_24 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और सात लाख लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से शेयर किया है। बता दें कि वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा चुकी है।
लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस कॉमेडी वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अब शादी न करना कोई इलाज तो है नहीं, देखेंगे जो होना होगा होकर ही रहेगा। दूसरे यूजर ने लिखा, भाभी जी आपके कहने पर कुछ साल और इंतजार कर लेती हूं। वहीं एक और यूजर ने लिखा, आपने खुद तो कर ली है अब हम क्या कुंवारे ही रहेंगे।