आजकल लोगों का मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन सोशल मीडिया बन गया है। जब भी लोग बोर होते हैं या समय पास करने की सोचते हैं तो सबसे पहले फोन उठाकर सोशल मीडिया पर वीडियो देखने लगते हैं। दिनभर में हर कोई कुछ समय सोशल मीडिया पर जरूर बिताता है। आप भी अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे तो आपको रोजाना तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते होंगे। इनमें से कुछ वीडियो इतने मजेदार या अजीब होते हैं कि वे देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल होने वाले इन वीडियो की लिस्ट काफी लंबी होती है। कभी कोई जुगाड़ वाला वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेता है तो कभी किसी का डांस वायरल हो जाता है। कई बार लोग लड़ाई-झगड़े या स्टंट करते नजर आते हैं तो कभी किसी की अतरंगी हरकत लोगों का दिल जीत लेती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई नया वीडियो चर्चा में आ ही जाता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे लोग खूब देख रहे हैं और उस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
पापा की परी स्कूटी लेकर उड़ी
यह वीडियो एक महिला से जुड़ा हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला अपनी स्कूटी को घर के अंदर से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। घर में बड़ा सा लोहे का दरवाजा लगा हुआ है, और सबसे पहले महिला को उसी दरवाजे से जूझना पड़ता है। दरवाजा खुला तो था, लेकिन जैसे ही स्कूटी उससे टकराती है, वह धीरे-धीरे बंद होने लगता है। इसके बाद महिला स्कूटी पर बैठे-बैठे ही दरवाजा खोलने की कोशिश करती है। लेकिन यह काम आसान नहीं था और उसकी कोशिश नाकाम हो जाती है। आखिरकार महिला स्कूटी से उतरती है और दरवाजा पूरा खोलती है। फिर वह स्कूटी को पीछे करते हुए बाहर निकालने लगती है।
स्कूटी लेकर गिरती है महिला
इसी दौरान अचानक स्कूटी ढलान पर आ जाती है। ढलान पर आते ही स्कूटी तेजी से पीछे की ओर सरक जाती है। महिला उसे संभाल नहीं पाती और इस वजह से गिर जाती है। यही दृश्य वीडियो में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है। इस मजेदार वीडियो को @rameshofficial0 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। यानी थोड़े ही समय में यह वीडियो वायरल हो गया है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये तो बहुत गलत हुआ है।" दूसरे ने मजाक में लिखा, "स्कूटी उठाई नहीं, जैसे रोज का काम हो।" तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "क्या कमाल करती हो आंटी जी, हमें भी ये विद्या सिखा दो।" वहीं चौथे यूजर ने लिखा, "लगता है आंटी रोज इसी तरह स्कूटी बाहर निकालती हैं।"