फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: स्कूटी पर ड्राइविंग टेस्ट दे रही थी दीदी, तभी अचानक हुआ कुछ ऐसा की लोग नहीं रोक पाए हंसी

Sat, 14 Jun 2025 11:26 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए एक प्रक्रिया तय होती है, जिसमें सबसे जरूरी होता है प्रैक्टिकल टेस्ट। बिना इस टेस्ट को पास किए कोई भी व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस हासिल नहीं कर सकता। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही टेस्ट देती हुई लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दीदी को ड्राइविंग टेस्ट पड़ा महंगा - फोटो : एक्स@Guruji___
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे ही कोई व्यक्ति 18 वर्ष का होता है, वह अपने जरूरी डॉक्यूमेंट बनवाने की तैयारी में लग जाता है। इन्हीं डॉक्यूमेंट में से एक है ड्राइविंग लाइसेंस, जो गाड़ी चलाने के लिए जरूरी होता है। देश में किसी भी प्रकार का गाड़ी हो फिर चाहे वह बाइक हो, कार हो या बस हो। सड़क पर चलाने के लिए वैध लाइसेंस का होना जरूरी है। लोग अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग तरह के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं। हालांकि, आज की इस खबर में हम आपको एक महिला की ऐसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ड्राइविंग टेस्ट देने आती है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए एक प्रक्रिया तय होती है, जिसमें सबसे जरूरी होता है प्रैक्टिकल टेस्ट। बिना इस टेस्ट को पास किए कोई भी व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस हासिल नहीं कर सकता। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही टेस्ट देती हुई लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्कूटी चलाते हुए नजर आ रही है।



प्रैक्टिकल देते ही लड़की का संतुलन बिगड़ता है
वीडियो में देखा जा सकता है कि मैदान में ड्राइविंग टेस्ट के लिए हर्डल्स लगाए गए हैं, जिनके बीच से होकर लड़की को स्कूटी निकालनी होती है। जो लोग पहले ड्राइविंग टेस्ट दे चुके हैं, उन्हें इस प्रक्रिया की कठिनाई का अंदाजा होगा। वीडियो में शुरुआत में लड़की कुछ हर्डल्स को ठीक-ठाक पार कर लेती है, लेकिन जैसे ही वह आगे बढ़ती है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह स्कूटी के साथ गिर जाती है।
विज्ञापन


स्कूटी टेस्ट में फेल हुईं दीदी
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Guruji___ नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा गया है, "दीदी का लाइसेंस कन्फर्म।" इस क्लिप को अब तक 3 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह वीडियो कहां का है और कब का है। इसके बावजूद लड़की के स्कूटी से गिरने वाला यह सीन लोगों को काफी दिलचस्प लग रहा है, जिसके चलते यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियो देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो यह भी दर्शाता है कि ड्राइविंग टेस्ट केवल फॉर्मेलिटी नहीं, बल्कि एक जरूरी प्रक्रिया है जो व्यक्ति के संतुलन, नियंत्रण और गाड़ी चलाने की कला को परखती है। इस तरह के वायरल वीडियो न केवल मनोरंजन का जरिया बनते हैं, बल्कि सीख देने वाले भी साबित हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ इसे मजेदार मान रहे हैं तो कुछ इसे ड्राइविंग सीखने के महत्व से जोड़कर देख रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें