आज के दौर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अब शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसके पास स्मार्टफोन न हो और वह सोशल मीडिया से जुड़ा न हो। छोटे-छोटे बच्चे तक इन प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट बना चुके हैं और दिन का कुछ हिस्सा स्क्रॉल करते हुए बिताते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर रोजाना एक्टिव रहते हैं तो आपको पता ही होगा कि यहां हर दिन कोई न कोई चीज वायरल हो जाती है। कभी कोई वीडियो चर्चा में आ जाती है तो कभी किसी फोटो को लेकर लोग बातें करने लगते हैं। इस समय एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो अपने अलग अंदाज के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी तस्वीर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
अक्सर आपने पब्लिक प्लेस जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या मंदिरों में दीवारों पर लिखा देखा होगा, “जेब कतरों से सावधान रहें।” ये लाइन लगभग हर जगह एक जैसी होती है, जो लोगों को सतर्क रहने के लिए चेतावनी देती है। मगर इस बार जो फोटो वायरल हुई है, उसमें दीवार पर कुछ अलग लिखा गया है, “सावधान महिला भी जेब कतरी हो सकती है, अपना ध्यान रखें।” अब यह कहां की तस्वीर है, इसका जिक्र नहीं है, लेकिन नीचे प्रसाद से जुड़ी एक और लाइन भी लिखी है, जिससे ऐसा लगता है कि यह दीवार किसी मंदिर परिसर की हो सकती है।
लोगों को पसंद आई यह चेतावनी
यह चेतावनी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर 'jeejaji' नामक एक यूजर ने अपने अकाउंट से साझा किया है। कैप्शन में लिखा गया है—“आखिरकार भारत में जेंडर इक्वालिटी।” खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 6 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे।
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
फोटो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया भी काफी मजेदार रही। एक व्यक्ति ने कमेंट किया, “पूरा मर्द समाज खुश हो गया।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा,“ये रील नहीं, रियल है।” इसके अलावा कई लोगों ने मजाकिया इमोजी के जरिए अपने रिएक्शन दिए। इस तस्वीर को वायरल होने का कारण यही है कि यह आम चेतावनियों से बिल्कुल अलग है। आमतौर पर जेब कतरों की बात करते हुए पुरुषों का जिक्र किया जाता है, लेकिन इस बार महिलाओं को भी शामिल किया गया है। इसी जेंडर बैलेंस को मजाकिया अंदाज में पेश किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।