वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, शालिनी शर्मा नाम की महिला उबले हुए अंडे दिखाती हैं और कहती हैं कि पहले उन्होंने सिर्फ सुना था कि बाजार में नकली या प्लास्टिक के अंडे बिकते हैं, लेकिन अब उन्होंने खुद ऐसा देखा उनका दावा है कि अगर अंडे किसी और तरीके से पकाए जाते, तो शायद उन्हें पता भी नहीं चलता।
नकली या प्लास्टिक के अंडे
महिला ने दावा किया है कि, उन्होंने ऑनलाइन डिलीवरी एप से ऑर्डर करके एक ब्रांड से अंडे मंगवाए थे। जिन्हें उबालने के बाद अंडों के अंदर से प्लास्टिक जैसे धागेनुमा रेशे निकले। बता दें कि नकली या प्लास्टिक के अंडे रसायनों, जैसे कि कैल्शियम कार्बोनेट, स्टार्च, रेजिन और जिलेटिन से बने होते हैं, जो बिल्कुल असली अंडे जैसे दिखते हैं। ये अंडे बहुत चिकने और चमकदार होते हैं, तोड़ने पर रबर जैसे लगते हैं, और वजन में काफी हल्के या अजीब से भारी होते हैं।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर
@climbwithshalini नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देखने के बाद खाने की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने कंपनी और डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जवाब मांगा और मामले में कार्रवाई की मांग की।
Viral Video: शादी के मंडप में रस्म के दौरान, दूल्हे के साथ हुआ ऐसा खेला, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल
अंडे की ब्रांड ने दिया जवाब
अंडों की ब्रांड ने कमेंट में जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इस घटना का अफसोस है और वे इस मामले की जांच करना चाहते हैं। कंपनी ने महिला से अपना कॉन्टेक्ट नंबर भेजने को कहा, ताकि उनकी टीम समस्या का समाधान कर सकें।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
प्लास्टिक के अंडों की ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- क्या आपको पता है कि आप उपभोक्ता अदालत में और वास्तव में स्वास्थ्य संबंधी खतरे के लिए कानूनी मामला दर्ज कर सकते हैं? दूसरे शख्स ने लिखा- उनके वकील सीधे उपभोक्ता अदालत में जाएं और डिलीवरी प्लेटफॉर्म के साथ-साथ अंडा कंपनी के खिलाफ हत्या के प्रयास के लिए कम से कम 10 लाख से 15 लाख रुपये के मुआवजे की मांग करते हुए मामला दर्ज करें। तो वहीं कई यूजर्स ने Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) को भी टैग कर जांच की मांग की।