फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: वायरल होने के लिए सिर पर जलता चूल्हा रख बनाई रोटी, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा अपना सिर

Sun, 05 Apr 2026 07:38 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक महिला ने अपने सिर पर जलता चूल्हा रखा हुआ है, जिसपर एक बच्ची खड़ी होकर तवे पर रोटी बनाती नजर आ रही है। 
विज्ञापन
महिला ने सिर पर रखा जलता चूल्हा - फोटो : @rabinadevi55
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग कुछ भी कर रहे हैं। कोई खतरनाक स्टंट हो या फिर खाने की अजीबो-गरीब चीजें बनाना, यहां तक की लोगों का ध्यान खींचने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है। वीडियो में एक महिला ने अपने सिर पर जलता चूल्हा रखा हुआ है, जिसपर एक बच्ची खड़ी होकर तवे पर रोटी बनाती नजर आ रही है। 

Viral Video: यूरोप में गन्ने के रस का ठेला लगाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक महिला अपने शरीर का इस्तेमाल 'चूल्हा स्टैंड' की तरह कर रही है। उसने अपने सिर पर मिट्टी का बना हुआ छोटा चूल्हा रखा हुआ है और उस चूल्हे में आग जल रही है। महिला के पास में एक बच्ची खड़ी है जो उस चूल्हे पर तवा रख रोटी बनाती नजर आ रही है।
विज्ञापन

 

वायरल होने के लिए सिर पर जलते चूल्हे पर तवा रख रोटी सेकती महिला के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बहुत ही खतरनाक स्टंट है। इससे आग से जलने का खतरा हो सकता था, संतुलन बिगड़ने पर गंभीर चोट लग सकती थी ओर तो ओर कपड़ों या आसपास की चीजों में आग भी लग सकती थी। 


आज के समय में लोग मानते हैं कि अगर उनका वीडियो लाखों लोगों तक पहुंचा तो उन्हें पहचान, पैसा और फेम मिल सकता है। इसलिए लोग कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो सबसे अलग लगे, चाहे वो कितना भी अजीब या खतरनाक क्यों न हो। सोशल मीडिया पर हर दिन इस तरह के लाखों वीडियो अपलोड होते रहते हैं। 

विज्ञापन

Viral Video: लड़कों को चलती बाइक पर खड़े होकर हीरोगिरी दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने वीडियो शेयर कही ऐसी बात

सिर पर जलते चूल्हे का ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। हर कोई चाहता है कि उसका वीडियो सबसे अलग और शॉकिंग लगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यूज और लाइक मिले। इस खतरनाक स्टंट में लोग कई बार अपनी सुरक्षा तक भूल जाते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें