फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रील के लिए महिला ने बच्चे को ब्रिज पर छोड़ा अकेला, वीडियो देखकर लोगों का फूटा गुस्सा

Wed, 12 Aug 2026 11:49 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर रील बनाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला रील शूट करने के दौरान अपने छोटे बच्चे को ब्रिज पर अकेला छोड़ देती है।
विज्ञापन
महिला ने रील बनाने के चक्कर में बच्चे को अकेला छोड़ा - फोटो : @thetatvaindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Woman Reel Viral Video In Hindi: इंटरनेट पर आए दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें लोग रील बनाने के चक्कर में न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर देते हैं। लेकिन जब इस तरह की लापरवाही किसी मां की ओर से सामने आए, तो मामला और भी हैरान करने वाला हो जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर रील बनाती एक महिला का ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह रील शूट करने के दौरान अपने छोटे बच्चे को ब्रिज पर अकेला छोड़ देती है।

विज्ञापन


Viral Video: डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का नाटक, महिला की हरकत पर भड़के लोग


वीडियो में एक कपल एक ब्रिज पर खड़े दिखाई देते हैं। उनके साथ एक बच्चा भी है, जो शायद अपनी मां की गोद में है। थोड़ी देर में महिला मोहब्बतें के गाने  'तुम पर मरते हैं' पर रील बनाने लग जाती है और अपने बच्चे को जमीन पर छोड़ देती है। शायद वह भूल जाती है कि बच्चा ब्रिज पर अकेला है और वह नीचे भी गिर सकता है  या किसी गाड़ी के नीचे आ सकता है। गनीमत रही कि महिला के पति ने बच्चे को देख लिया और उसे तुरंत गोद में उठा लिया। 

विज्ञापन



ब्रिज पर रील बनाती महिला के वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो देखकर लगता है कि, शायद मां के लिए बच्चें से बढ़कर रील बनाना ज्यादा जरुरी था। 


वीडियो वायरल होने के बाद रील बनाती महिला पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है और वह तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इस मां की ऐसी हरकत देखकर मेरा मन कर रहा है कि इसे एक थप्पड़ लगाऊं। दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चे तो आते-जाते रहेगें लेकिन रील का कीड़ा नहीं मरना चाहिए। 

Viral: बच्चों को बचाने के लिए मौत के सामने ढाल बनकर खड़ी हो गई मां, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: बिस्कुट और नलके का पानी बना मजदूर की भूख का सहारा, वीडियो देख भावुक हुए लोग 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें