फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रेलवे कर्मचारी ने खोला AC का डक्ट, अंदर का नजारा देख उड़ गए होश; वायरल वीडियो पर भड़के लोग

Wed, 12 Aug 2026 11:44 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: एसी कोच में कम ठंडक की वजह सिर्फ तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि यात्रियों की लापरवाही भी हो सकती है। वायरल वीडियो में रेलवे कर्मचारी ने एसी डक्ट से चाय के कप, चिप्स के पैकेट और रैपर समेत ढेर सारा कचरा निकाला। कर्मचारी के मुताबिक, कुछ यात्री एयर आउटलेट की ग्रिल हटाकर उसी जगह कूड़ा डाल देते हैं, जिससे समय के साथ एयरफ्लो प्रभावित हो सकता है।
 
विज्ञापन
एसी के डक्ट में ठूंसा कचरा - फोटो : इंस्टाग्राम @arvindkharwarvlog
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे की एसी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को कई बार शिकायत रहती है कि कोच में ठीक से ठंडक नहीं मिल रही। आमतौर पर ऐसी परेशानी को एसी में तकनीकी खराबी या रखरखाव की कमी से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में इसकी एक ऐसी वजह सामने आई है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक रेलवे कर्मचारी ने एसी का डक्ट खोला तो उसके अंदर से कूड़े का ढेर निकल आया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में रेलवे का एसी रखरखाव कर्मचारी ट्रेन के अंदर एयर आउटलेट की जांच करता नजर आ रहा है। वह स्क्रूड्राइवर की मदद से डक्ट खोलता है। इसके बाद जैसे ही वह अंदर हाथ डालकर कचरा निकालना शुरू करता है, एक के बाद एक चाय के इस्तेमाल किए हुए कप, चिप्स के पैकेट, टॉफी के रैपर और दूसरी चीजें बाहर निकलने लगती हैं।




एसी के डक्ट में ठूंसा कचरा
कर्मचारी ने बताया कि ऊपरी बर्थ पर सफर करने वाले कुछ यात्री कई बार एयर आउटलेट को ढकने वाली छोटी ग्रिल को हटा देते हैं या उसे नुकसान पहुंचा देते हैं। इसके बाद उस जगह बने छेद में कचरा डालना शुरू कर देते हैं। समय के साथ यही कचरा डक्ट के अंदर जमा होता रहता है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
कर्मचारी के मुताबिक डक्ट के अंदर ज्यादा कचरा जमा होने से हवा के रास्ते में रुकावट आ सकती है। इसका असर एयरफ्लो पर पड़ता है और कोच की कूलिंग भी प्रभावित हो सकती है। यानी एसी कोच में कम ठंडक की वजह हर बार मशीन की खराबी ही हो, यह जरूरी नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला। कई यूजर्स ने यात्रियों के इस रवैये की आलोचना की। लोगों का कहना था कि एसी वेंट को कूड़ेदान समझकर इस्तेमाल करना गलत है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा, "इस देश को सुधारा नहीं जा सकता।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि लोगों में नागरिकता की भावना बिल्कुल नहीं है। एक अन्य यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि भारतीय किसी भी प्रीमियम सेवा के हकदार नहीं हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने इसका समाधान भी बताया। एक यूजर ने सुझाव दिया कि यात्रियों के पास कूड़ा फेंकने के लिए बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए और हर सीट के पास कूड़ेदान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले ट्रेन में गंदगी फैलाती एक महिला का वीडियो भी वायरल हुआ था। उस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने यात्रियों के सिविक सेंस पर सवाल उठाए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें