फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: क्यों इसानों पर हमला कर रहे हैं कछुए? समुद्र में तैर रही महिला को काटा, विशेषज्ञ भी हैरान

Tue, 28 Jul 2026 07:37 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: क्रोएशिया के एड्रियाटिक तट पर समुद्र में तैराकी कर रही एक महिला पर समुद्री कछुए ने हमला कर दिया। कछुए ने महिला को इतनी बुरी तरह काट लिया कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 
विज्ञापन
क्यों इसानों पर हमला कर रहे हैं कछुए? समुद्र में तैर रही महिला को काटा - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Zara Hatke: क्रोएशिया के एड्रियाटिक तट पर एक बेहद हैरान करने वाली घटना घटी है। इस घटना ने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। दरअसल, समुद्र में तैराकी कर रही एक महिला पर समुद्री कछुए ने हमला कर दिया। इस हमले में बुरी घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हाल के दिनों में इस इलाके में कछुओं के लोगों को काटने की यह तीसरी घटना है। अब स्थानीय लोगों और पर्यटकों में डर फैल गया है। समुद्री जीव विशेषज्ञों ने कहा कि इंसानों पर कछुओं का हमला करना असामान्य है और यह घटना बेहद दुर्लभ है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला एड्रियाटिक समुद्र के पोश्तांस्को इलाके में तैर रही थी। तभी वहां पर एक मौजूद एक गोताखोर ने महिला को चेतावनी दी कि उसकी तरफ एक बड़ा कछुआ जा रहा है, लेकिन तब तक कछुए ने महिला की जांघ के ऊपरी हिस्से को काट लिय। महिला की बेटी का कहना है कि कछुए ने इतनी ताकत से पकड़ा था कि छुड़ाने के लिए कई बार मारना पड़ा। फिर जाकर कछुए ने पकड़ छोड़ी, लेकिन तब महिला घायल हो चुकी थी। 
विज्ञापन


Solar Eclipse: दिन में हो जाएगी रात! 27 साल बाद यूरोप में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

स्थानीय आपातकालीन चिकित्सा सेवा की निदेशक अंतोनिजा जानिच का कहना है कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया महिला को कछुए के काटने से घाव हुआ है। घाव इतना गहरा था कि उस टांके लगाने पड़े। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया है कि हमले के दौरान उनकी एक उंगली में भी चोट आई है।

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है चूहा, फिर भी 99% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आप कर पाएंगे कमाल?

स्थानीय मीडिया में कहा गया है कि हाल के समय में उसी इलाके में कछुए के काटने की यह तीसरी घटना हुई है। इससे पहले कछुए ने एक बच्चे और एक अन्य वयस्क को भी काट लिया था, लेकिन उन दोनों मामलों में हल्की लगी थी। अब सवाल है कि आखिर इंसानों पर कछुआ क्यों हमला कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें