फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मेट्रो में सीट न मिलने पर बालों के बल लटकी महिला, मजबूती देख लड़कियां मांगने लगीं हेयर टिप्स

Tue, 27 May 2025 10:27 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को गौर से देखने पर पता चलता है कि महिला ने किसी बेल्ट या हैंडल का नहीं, बल्कि अपने ही बालों का सहारा लिया है और वह बड़ी सहजता से हवा में झूल रही है।
विज्ञापन
बालों के बल लटकती दिखीं महिला - फोटो : एक्स@drreamboyy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वो रील्स और वीडियोज की वायरल होते हैं, जो सबसे अलग और अतरंगी होते हैं। अब हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला को लंदन की अंडरग्राउंड मेट्रो में अपने बालों से झूलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में महिला मेट्रो की छत से बालों के सहारे लटकी नजर आती है, जबकि पास में बैठने के लिए खाली सीटें भी हैं। इस सीन ने यात्रियों को हैरत में डाल दिया और अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को गौर से देखने पर पता चलता है कि महिला ने किसी बेल्ट या हैंडल का नहीं, बल्कि अपने ही बालों का सहारा लिया है और वह बड़ी सहजता से हवा में झूल रही है। उसका संतुलन और कॉन्फिडेंस देखकर कुछ लोग हैरान रह गए हैं तो कुछ ने इस तरह के पब्लिक स्टंट को काफी गलत भी बताया है।



महिला ने हेयर हैंगिंग टेक्निक अपनाया
यह वाकया लंदन के एक अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां महिला ने हेयर हैंगिंग स्टाइल में परफॉर्म किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि बाकी यात्री उसे हैरानी से देख रहे हैं। महिला की यह परफॉर्मेंस देख कई लोगों ने इसे कला का अलग रूप कहा है, जबकि कुछ ने सार्वजनिक जगह पर इस तरह का स्टंट करने को गैरजिम्मेदाराना बताया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लाखों बार देखा जा चुका है। इंस्टाग्राम पर इसे @viperscales नाम के यूजर ने शेयर किया था और अब तक इसे एक करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला एक एरियल आर्टिस्ट है और उसने ‘हेयर-हैंगर’ टेक्नीक के जरिए यह स्टंट किया।
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो पर प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। एक यूजर ने सवाल किया, “क्या इससे सिर में दर्द नहीं होता?” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “लोग पॉपुलर होने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं।” हालांकि अभी तक इस महिला की पहचान सामने नहीं आई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि उसने ऐसा स्टंट क्यों किया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह महिला एक प्रोफेशनल कलाकार हो सकती है, जो पब्लिक स्पेस में ऐसे स्टंट कर लोगों का ध्यान खींचती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें