फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending News: इस 20 सेकेंड के वीडियो की वजह से महिला की गई नौकरी, लाखों में थी सैलरी

Tue, 18 Oct 2022 07:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

महिला ने ऑनलाइन मीटिंग के दौरान एक फनी वीडियो बनाया था जो काफी गिरने का था। महिला ने लाखों की नौकरी से निकाले जाने की यह बात सोशल मीडिया पर बताई है।
विज्ञापन
Trending News: इस 20 सेकेंड के वीडियो की वजह से महिला की गई नौकरी, लाखों में थी सैलरी - फोटो : @brokeasshorsegirl/TikTok
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Trending News: आए दिन कई हैरान करने वाली खबरें सामने आती हैं। अब इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। एक महिला को सिर्फ 20 सेकेंड के वीडियो की वजह से अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। दरअसल 24 साल की महिला का दावा है कि वह वीकली ऑनलाइन मीटिंग में भाग ले रही थी, लेकिन उसने कैमरे को ऑफ कर दिया था।

विज्ञापन


महिला को लगा कि मीटिंग में उसके मतलब की चीजों पर चर्चा नहीं हो रही है। यह पूरा मामला अमेरिका का है। मिशेल सेर्ना नाम की महिला दफ्तर से बाहर थी और वह रिमोट वर्क कर रही थी। महिला ने ऑनलाइन मीटिंग के दौरान एक फनी वीडियो बनाया था जो काफी गिरने का था। महिला ने लाखों की नौकरी से निकाले जाने की यह बात सोशल मीडिया पर बताई है। उन्होंने वीडियो बनाकर टिकटॉक पर पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है। 

मिशेल ने बताया है कि ऑनलाइन मीटिंग में उन्होंने कैमरे को इसलिए बंद कर दिया था, क्योंकि उनको लगा कि इस मीटिंग में की जा रहीं बातें उनके मतलब की नहीं हैं। अपने टिकटॉक वीडियो में मिशेल ने अपनी नौकरी जाने के बारे में बताया है और कहा कि उन्होंने अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया। उनका कहना है कि मीटिंग में कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बोले रहे थे, तभी उन्होंने कैमरे को बंद कर दिया। 
विज्ञापन


Athos Salom: नए जमाने का नास्त्रेदमस है ये लड़का! तीसरे विश्व युद्ध की दी चेतावनी, ये भविष्यवाणी हो चुकी है सच

मिशेल का कहना है कि मीटिंग के अगले दिन ही उनको एचआर और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के साथ मीटिंग के लिए दफ्तर बुलाया गया। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारी को किसी ने वीडियो भेज दिया था। इसके बाद उन्होंने मिशेल से कहा कि यह बहुत बड़ी लापरवाही है जिसके लिए तुमको नौकरी से निकाला जाता है। 

Optical Illusion: इन दोनों तस्वीर में खोजना है छह अंतर, ढूंढने वाला माना जाएगा जीनियस, क्या आपको दिख रहा है?

अब मिशेल का कहना है कि उनको नौकरी से नहीं निकाला जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने इसके लिए अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली है। मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनी में मिशेल काम करती थीं जहां पर उनको लाखों रुपये की सैलरी मिलती थी। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें