क्या किसी जानवर को खाना खिलाने पर भी जुर्माना लग सकता है? तो इसका जवाब है- हां, लग सकता है। अमेरिका में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। उसने भूख से बेहाल तीन हिरणों को अपने घर के लिविंग रूम में बुलाकर खाना खिलाया, लेकिन यह बात जब वन्य जीव अधिकारियों को पता चली तो इस 'अपराध' के लिए उसपर 39 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।