फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: चलती बस से गिरी महिला, हुआ ऐसा दर्दनाक हादसा, फिर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी गाड़ी, देखें वीडियो

Wed, 01 Oct 2025 06:23 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिखता है कि महिला बस में चढ़ चुकी थी और सीट पर बैठने ही वाली थी, तभी अचानक तेज झटका लगा और उसका संतुलन बिगड़ गया। बैलेंस बिगड़ते ही महिला सीधे बस से बाहर जा गिरी।
विज्ञापन
चलती बस से गिरी महिला - फोटो : एक्स@SaddamUnfiltere
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन अजीब और चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कोई मजेदार क्लिप सामने आती है तो कभी किसी हादसे का दृश्य देखकर लोग दंग रह जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसने सभी को हिला कर रख दिया। यह वीडियो एक बस का है, जिसमें एक महिला चलते-चलते बस से नीचे गिर जाती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखता है कि महिला बस में चढ़ चुकी थी और सीट पर बैठने ही वाली थी, तभी अचानक तेज झटका लगा और उसका संतुलन बिगड़ गया। बैलेंस बिगड़ते ही महिला सीधे बस से बाहर जा गिरी। यह पूरा हादसा बस में लगे डैशकैम में कैद हो गया और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसे देखने के बाद लोग हैरानी और गुस्से से भर गए हैं।



चलती बस से गिरती है महिला
वीडियो की शुरुआत में दिखाई देता है कि बस एक स्टैंड पर रुकती है। कुछ यात्री उतरते हैं और उसी समय पीछे के दरवाजे से एक महिला अंदर आती है। महिला जल्दी-जल्दी चलकर आगे की तरफ जाती है और सीट पर बैठने ही वाली होती है। तभी अचानक बस ड्राइवर बस को तेजी से आगे बढ़ा देता है। बस का झटका इतना जोरदार होता है कि महिला का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाता है और वह सीधे खुले दरवाजे से नीचे जा गिरती है।
विज्ञापन


महिला के चिल्लाने के बाद भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस
गिरते वक्त महिला की जोरदार चीख भी सुनाई देती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बस ड्राइवर ने न तो दरवाजा बंद किया और न ही महिला के गिरने पर बस को रोका। ड्राइवर बस को आगे बढ़ाता चला गया। यह लापरवाही इतनी बड़ी थी कि देखने वालों की सांसें अटक गईं।

लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि ड्राइवर को पहले गेट बंद करना चाहिए था, तभी बस चलानी चाहिए थी। वहीं, कई लोगों का मानना है कि यात्रियों को भी हमेशा सावधानी से बैठना चाहिए और बिना बैलेंस बनाए कभी सीट तक नहीं जाना चाहिए। इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला को कितनी चोट आई या उसकी जान बच पाई या नहीं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गिरते समय उसे गंभीर चोट लगी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें