फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: भगवान से बारिश की प्रार्थना करती लड़की ने किया शानदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

Sun, 26 Jul 2026 03:08 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dance Video: सोशल मीडिया पर बारिश का इंतजार करती एक लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की काली साड़ी पहनकर पहले तो भगवान से बारिश के लिए प्रार्थना करती है और फिर डांस करने लगती है। 
विज्ञापन
बारिश के लिए प्रार्थना करती लड़की का वायरल डांस - फोटो : @simranchoudhary
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Woman Dance For Rain Viral Video In Hindi: भारत में बारिश सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि खुशियों और उत्साह का प्रतीक भी मानी जाती है। जैसे ही बारिश की बूंदें गिरती हैं, लोग गर्मी से राहत महसूस करते हैं और प्रकृति भी हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। गर्मी के दिनों में लगभग हर किसी की यही इच्छा होती है कि जल्द से जल्द झमाझम बारिश शुरू हो जाए। सोशल मीडिया पर बारिश का इंतजार करती एक लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की काली साड़ी पहनकर पहले भगवान से बारिश की प्रार्थना करती है और फिर डांस करने लगती है। लड़की ने बारिश का इंतजार और उससे जुड़ी भावनाओं को बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश किया है। 

विज्ञापन


Viral Video: मेट्रो में दिखी रील बनाने की सनक, लड़की का अजीबोगरीब डांस देख घबराए लोग


वीडियो की शुरुआत एक लड़की से होती है, जो अपने घर की छत पर खड़ी दिखाई देती है। उसने काले रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी पहन रखी है, जो बादलों से भरे आसमान के साथ खूब जंच रही है। ऊपर आसमान में घने बादल तो नजर आते हैं, लेकिन बारिश की एक भी बूंद नहीं गिर रही होती। ऐसे में लड़की दोनों हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करती है। बैकग्राउंड में फिल्म गुरु का मशहूर गीत ‘बरसो रे मेघा’ बजना शुरू होता है और लड़की उसी के साथ शानदार डांस करती नजर आती है। जैसे-जैसे म्यूजिक तेज होता है, लड़की के डांस की एनर्जी भी देखने लायक हो जाती है।

 

विज्ञापन

लड़की के डांस की सबसे खास बात यह है कि, उसका हर मूवमेंट गाने के बोल और म्यूजिक के साथ बिल्कुल फिट बैठता है। लड़की के डांस में कहीं भी जल्दबाजी या बनावटीपन नजर नहीं आता, उसकी प्रस्तुति बेहद सहज और स्वाभाविक लगती है। ऐसा महसूस होता है कि वह कैमरे के लिए नहीं, बल्कि बारिश के प्रति अपनी खुशी और उत्साह को खुलकर जी रही है। डांस करती लड़की की काली साड़ी भी उसके पूरे लुक को और अटरैक्टिव बना रही है। बारिश वाले मौसम में काले बादलों के बीच उसका यह पारंपरिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 


Viral Video: नन्हे बच्चों का स्कूल साइकिल-रिक्शा देख याद आए पुराने दिन, लाखों लोगों ने देख डाला वीडियो

Viral Video: झुर्रियों को लेकर बच्चे के सवाल पर परदादी का दिल छू लेने वाला जवाब, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

 

बारिश के इंतजार में डांस करती लड़की के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है, जबकि कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- उसकी अदाएं और भाव बेहद स्वाभाविक लग रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स ने उसकी सादगी और खूबसूरती की भी जमकर तारीफ की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें