फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: फर्स्ट एसी में महिला के गहने और कैश चोरी, रोते हुए बनाया वीडियो; रेलवे पर उठाए सवाल

Wed, 04 Nov 2026 10:02 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ट्रेन के 1AC कोच में सफर कर रही एक महिला ने गहने और कैश चोरी होने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि उसके करीब ढाई लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये कैश चोरी हो गए। उसने मदद के लिए कई बार चेन पुलिंग की, लेकिन कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। अब महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रेल मंत्री को टैग कर मांगा इंसाफ - फोटो : एक्स@GemsOfRailway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में सफर करते समय ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि उनका सामान और परिवार सुरक्षित रहेगा। खासकर जब बात फर्स्ट एसी यानी फर्स्ट एसी की हो तो यात्रियों को लगता है कि यहां उन्हें ज्यादा सुरक्षित और प्राइवेट माहौल मिलेगा। लेकिन सोचिए अगर आप ट्रेन के सबसे महंगे कोच में सफर कर रहे हों और रात में आपके गहने और कैश चोरी हो जाएं तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला का वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह ट्रेन में हुई चोरी की घटना बताते हुए रोती नजर आ रही है। महिला ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


फर्स्ट एसी में सफर कर रही थी महिला, रात में हुई चोरी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला अपना नाम अंजलि बताती है। वह ट्रेन के 1एसी कोच में सफर कर रही थी। इसी दौरान रात में उसके केबिन में चोरी हो गई। सुबह जब उसने अपना सामान चेक किया तो उसके होश उड़ गए। महिला का दावा है कि उसके करीब ढाई लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये कैश गायब थे।

विज्ञापन


बच्चे की सुरक्षा की चिंता भी सताने लगी
वीडियो में अंजलि काफी परेशान और रोती हुई नजर आती है। वह बताती है कि उसके साथ उसका बच्चा भी सफर कर रहा था। इस घटना के बाद वह इतनी डर गई कि उसे अपने बच्चे की सुरक्षा की चिंता सताने लगी। महिला का कहना है कि अगर चोर उसके बच्चे को भी उठा ले जाते तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाती। इस बात को बताते हुए वह रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है।

कई बार चेन पुलिंग की, फिर भी नहीं पहुंची पुलिस?
अंजलि का आरोप है कि चोरी की घटना के बाद उसने ट्रेन में मौजूद टीटीई से मदद मांगी, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली। महिला के मुताबिक उसने तीन से चार बार चेन पुलिंग भी की, लेकिन इसके बावजूद पुलिस या आरपीएफ का कोई जवान मौके पर नहीं पहुंचा। उसका कहना है कि उसने रेलवे में शिकायत भी दर्ज कराई और फोन के जरिए भी जानकारी दी, लेकिन उसे अब तक कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आई।

रेल मंत्री को टैग कर मांगा इंसाफ
यह वीडियो इंस्टाग्राम से लेकर एक्स तक कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया जा रहा है। एक्स पर अंजलि कुमारी ने खुद भी वीडियो पोस्ट करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्रालय और लखनऊ पुलिस को टैग किया है। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, महिला की ओर से लगाए गए आरोपों पर रेलवे या संबंधित अधिकारियों की तरफ से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने आने की जानकारी नहीं है। ऐसे में अब लोग इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि जब ट्रेन के फर्स्ट एसी जैसे कोच में सफर करने वाले यात्री भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं तो रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।

वायरल वीडियो: हवाई सफर करने निकले थे यात्री, लेकिन प्लेन के नीचे लेटने की आ गई नौबत

मजेदार वीडियो: पासपोर्ट में रिश्तेदारों के फोन नंबर लिखने लगा शख्स, देखकर इंटरनेट का घूम गया माथा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें