फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पहले दिखी सिर्फ पूंछ, फिर सामने आया ऐसा बड़ा सांप कि लोगों की फटी रह गईं आंखें

Mon, 27 Jul 2026 05:24 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहले एक शख्स सांप की पूंछ को जमीन पर फेंकता नजर आता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : इंस्टाग्रामshraya.9x_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसी होती हैं जो लोगों को कुछ सेकंड के लिए स्क्रीन पर रोक देती हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसे देखकर कई लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो में एक बड़ा सांप दिखाई देता है, जिसे जिस तरह से संभाला जा रहा है, वही लोगों के लिए सबसे ज्यादा हैरानी की वजह बन गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो की शुरुआत में एक शख्स सांप की पूंछ को पकड़कर उसे जमीन की तरफ फेंकता हुआ नजर आता है। शुरुआत में देखने वालों को लगता है कि शायद यह कोई नॉर्मल आकार का सांप होगा। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद कैमरे में जो सीन दिखाई देता है, वह लोगों को चौंका देता है। वीडियो में एक महिला बेहद बड़े सांप को अपने हाथों से पकड़े हुए दिखाई देती है। सांप का आकार इतना बड़ा नजर आता है कि उसकी लंबाई करीब दो औसत इंसानों की लंबाई के बराबर या उससे भी थोड़ी ज्यादा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला उसे बिल्कुल उसी सहजता से पकड़ती दिखाई देती है, जैसे कोई रस्सी पकड़ रखी हो।





इस वजह से वायरल हुआ वीडियो
आमतौर पर ज्यादातर लोग सांप का नाम सुनते ही डर जाते हैं और उससे दूरी बनाना ही बेहतर समझते हैं। ऐसे में इतने बड़े सांप को बिना घबराए हाथों में पकड़ने का यह नजारा इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 4 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है, जबकि कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "बिहार की शक्ति।" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, "बिहार में स्वागत है।" वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, "कोबरा होगा जंगल में, ये बिहार है।" चौथे यूजर का कमेंट था, "हमारे यहां ऐसा ही होता है।" एक और यूजर ने लिखा, "बिहार में कुछ भी हो सकता है।"
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें