फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी के लिए भी खरीदा ट्रेन का टिकट, महिला की ईमानदारी देख मुस्कुराने लगा TTE, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Sun, 18 Oct 2026 02:56 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

रेल यात्रा के दौरान टिकट लेना हर यात्री की जिम्मेदारी होती है, लेकिन कई बार सफर के दौरान बिना टिकट लोग भी पकड़े जाते हैं। अब इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि एक महिला ने अपने टिकट के साथ अपनी बकरी के लिए भी टिकट खरीदा है।
विज्ञापन
बकरी के लिए भी खरीदा ट्रेन का टिकट, महिला की ईमानदारी देख मुस्कुराने लगा TTE - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन का सफर लाखों-करोड़ों लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा है। हर दिन लोग नौकरी, पढ़ाई और दूसरे जरूरी कामों के लिए रेल से यात्रा करते हैं, तो वहीं त्योहारों और छुट्टियों के मौके पर अपने घर पहुंचने के लिए भी ट्रेन को एक किफायती और सुविधाजनक विकल्प माना जाता है। 

विज्ञापन


रेल यात्रा के दौरान टिकट लेना हर यात्री की जिम्मेदारी होती है, लेकिन कई बार लोग बिना टिकट सफर करते हुए भी पकड़े जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। इस वीडियो में एक महिला ने अपने टिकट के साथ अपनी बकरी के लिए भी टिकट खरीदा है। जब टिकट चेक करने वाले टीटीई को इस बात का पता चला, तो वह अपनी मुस्कान नहीं रोक पाया।

बकरी का टिकट देखकर टीटीई के चेहरे पर आ गई मुस्कान

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला ट्रेन में सफर करती दिख रही है। इसी दौरान टिकट की जांच करने के लिए टीटीई उसके पास पहुंचता है और टिकट दिखाने के लिए कहता है। महिला कहती है कि उसके पास टिकट है और वह अपने साथ मौजूद व्यक्ति से टिकट दिखाने को कहती है। टीटीई टिकट देखता है, तो उसे पता चलता है कि महिला ने अपना और अपने साथी के अलावा बकरी के लिए भी टिकट खरीदा है। यह देखकर टीटीई के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। महिला भी पूरे आत्मविश्वास के साथ टिकट दिखाती नजर आती है।
विज्ञापन


तेंदुए की खौफनाक फुर्ती, पलक झपकते ही कुत्ते पर किया हमला और लेकर हो गया फरार, वायरल हुआ वीडियो

महिला का कदम इसलिए भी लोगों का ध्यान खींच रहा है कि, क्योंकि बहुत से यात्रियों को ट्रेन में पालतू जानवरों को ले जाने से जुड़े नियमों की पूरी जानकारी नहीं होती। हालांकि, जानवरों को रेल यात्रा में साथ ले जाने के लिए रेलवे के निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है।




सड़क पर झाड़ू बेचने वाला पिता बना बेटी का हेयर स्टाइलिस्ट, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

आईएएस अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

दिलचस्प वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है। वीडियो में महिला अपनी बकरी के लिए टिकट लेने की बात गर्व के साथ बताती दिख रही है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 

क्या है मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स? जिसे ईरान पर गिरा सकता है अमेरिका

वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4.94 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 9 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और महिला के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

महिला की ईमानदारी की हो रही तारीफ

वीडियो देखने के बाद लोग महिला की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि महिला की मुस्कान खास है और उसके चेहरे के भाव ही बहुत कुछ बयां कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें