फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़की ने सिर्फ 180 मीटर के लिए बुक की बाइक टैक्सी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 11 Jun 2025 08:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: एक महिला ने सिर्फ 180 मीटर की दूरी तय करने के लिए ओला बाइक बुक कर ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह घटना वायरल हो गई है। इस पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
 
विज्ञापन
लड़की ने सिर्फ 180 मीटर के लिए बुक की बाइक टैक्सी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : Instagram/ @rohitvlogster
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News: सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसा वायरल होता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों को हंसी आ रही है और लोग हैरान भी हैं। दरअसल, एक महिला ने सिर्फ 180 मीटर की दूरी तय करने के लिए ओला बाइक बुक कर ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह घटना वायरल हो गई है। इस पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rohitvlogster नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में ओला बाइक राइडर महिला से ओटीपी मांगता है और फिर हैरानी जताता है कि राइड की दूरी सिर्फ 180 मीटर है। जब ओला बाइक राइडर महिला से इसकी वजह पूछता है, तो वह जवाब देती है कि वह आवारा कुत्तों से डरती है और इसलिए उसने पैदल चलने के बजाय बाइक टैक्सी बुक की है। महिला की यह ईमानदारी और सहजता देखकर राइडर मुस्कुराता है, लेकिन पूरी प्रोफेशनलिज्म के साथ उसे ड्रॉप लोकेशन तक छोड़ने के लिए जाता है। 
 

Hottest Place on Earth: दुनिया की सबसे गर्म जगह, जहां पर छिपे हैं कई रहस्य
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रियाएं

राइड खत्म होने एप पर 19 रुपये का भुगतान दिखता है। इस वीडियो को अभी तक एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 3.4 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. यह संख्या लगातार बढ़ रही है, क्योंकि लोग इस वीडियो को लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। 

Viral Video: शिकार के लालच में 1 फुट लंबा चाकू निगल गया कोबरा सांप, हालत हुई खराब, फिर जो हुआ उसे...

इस वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, भाई शुक्रिया, आपने एक लड़की को सुरक्षित महसूस करवाया। दूसरे शख्स का कहना है कि इंजेक्शन लगवाने से अच्छा है कि 19 रुपये दे दो। एक अन्य ने लिखा, सोचो अगर कुत्ता डेस्टिनेशन पर ही मिल जाता तो फिर क्या?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें