ट्रेन बर्थ में अनोखी दावत का वायरल वीडियो: भारत में ट्रेन से सफर करने के दौरान कई लोग अक्सर घर से पराठे या पूड़ी-सब्जी पैक करके ले जाते हैं, ताकि रास्ते में साफ-सुथरा, मनपसंद और सुरक्षित भोजन समय पर मिल सके।लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेन में सफर करती एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ट्रेन के अंदर जिस अंदाज में अपने परिवार को खाना परोसती नजर आई, उसे देख लोग हैरान रह गए।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक महिला ट्रेन की सबसे ऊपर वाली बर्थ पर बैठी दिखाई दे रही है। उसके आसपास खाने से भरे कई बड़े बर्तन रखे हुए हैं, जिसमें से एक बर्तन में चावल और दूसरे में चिकन नजर आ रहा है। महिला पहले बर्तन से चावल निकालकर स्टील की प्लेट में रखती है। इसके बाद दूसरे बर्तन से चिकन लेकर प्लेट में परोस देती है।
वायरल वीडियो- कोबरा को गले से पकड़कर काबू में करने लगा शख्स, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
यहां देखें वीडियो-
ट्रेन में दबाकर चला मुर्गा और भात
बड़े बर्तनों में चावल और चिकन लेकर ट्रेन में सफर करती महिला के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- ट्रेन में यात्रा करते समय पूरा किचन का सामान कौन लेकर जाता है? पूरा दबा के मुर्गा और भात चल रहा है।
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
महिला का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- बिहार में आपका स्वागत है। वहीं कुछ लोगों को घर का खाना साथ लेकर चलने का ये अंदाज पसंद आया, जबकि कुछ लोगों ने ट्रेन में इस तरह खाना परोसने को लेकर सवाल उठाए।
सड़क पर आराम फरमाती बाघिन को देख थम गई कार की रफ्तार, कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नजारा
घायल तेंदुए ने रेस्क्यू के दौरान बदला मिजाज, अधिकारी पर झपटा खूंखार जानवर, देखें वीडियो
पहले भी दिखे ऐसे नजारे
ट्रेन में सफर के दौरान बड़े बर्तनों या बड़े स्तर में घर का खाना साथ ले जाने या ट्रेन की बर्थ पर ही खाना तैयार करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स ट्रेन की बर्थ को ही अस्थायी किचन की तरह इस्तेमाल करते हुए परिवार के लिए सैंडविच तैयार करता नजर आया था। वहीं, फरवरी में भी एक परिवार का ट्रेन के अंदर वेजिटेबल सैंडविच बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था।