जबकि, कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनमें लोग स्टंट करते हुए नजर आते हैं। इसी तरह एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है और लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक महिला साड़ी पहनकर बुलडोर पर स्टंट करते हुए देखी जा सकती है।
तो चलिए देखते हैं इस वायरल वीडियो को...
वीडियो में क्या कर रही है महिला?
इस वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि दो लोग एक महिला और एक लड़का बुलडोजर के ऊपर खड़ा है। महिला ने पीली साड़ी पहनी है और इसके बाद महिला और उनका पार्टनर दोनों ही बुलडोर से नीचे कूद जाते हैं।
पर यहां ये जान लें कि ये कोई मामूली कूद नहीं है क्योंकि ये साड़ी वाली महिला और दूसरा व्यक्ति बैक फ्लिप मारते हैं। इसमें होता ये है कि पूरे शरीर को पीछे की तरफ घुमाकर कूदना होता है। हर किसी के लिए ये बैक फ्लिप करना आसान नहीं है। कूदने के बाद दोनों ही मिट्टी के ढेर पर गिर जाते हैं।
महिला ने इस स्टंट के दौरान पीले रंग की साड़ी पहनी है और साड़ी पहनकर बैक फ्लिप मारना कोई आसान काम नहीं है। बावजूद इसके महिला ने ऐसा किया। ऐसे में कई लोग इस वीडियो में कमेंट कर महिला की ड्रेस को लेकर बोल रहे हैं। जबकि, कुछ लोग महिला के जज्बे को मान रहे हैं।
लोगों को पसंद आ रहा है वायरल वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लोग इसको लाइक भी कर रहे हैं। यही नहीं, इस वीडियो पर लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'इसे सच में खतरनाक स्टंट कहा जाएगा।' वहीं, एक यूजर ने कहा कि ऐसे स्टंट करते वक्त सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है।
यहां देखें वायरल वीडियो:-