ऑटो चलाने के साथ बेटी की देखभाल करती महिला ऑटो ड्राइवर
- फोटो : @tathvamasi6
Viral Video: आज के समय में महिला ऑटो ड्राइवर समाज में एक मिसाल हैं, जो रूढ़ियों को तोड़ आर्थिक स्वतंत्रता और परिवार के भरण-पोषण के लिए गाड़ी चलाकर अपनी आजीविका कमाती हैं। हर महिला ऑटो ड्राइवर की जिंदगी में एक संघर्ष की कहानी छुपी होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही महिला ऑटो ड्राइवर का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसकी जिंदगी के संघर्ष को दिखाया गया है, जिसे वो अपने काम के साथ-साथ निभाती है। ऑटो चलाने के साथ वो किस तरह अपनी बेटी की देखभाल भी करती है। बता दें की वीडियो को उनके आसपास से गुजरते किसी शख्स ने बना कर शेयर किया है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक ऑटो वाली महिला सड़क किनारे ऑटो को रोककर अपनी बेटी को खाना खिला रही हैं। इसके लिए शायद उसने अपने काम से ब्रेक लिया है। यही सोचते हुए इस महिला ड्राइवर ने अपनी सीट के ठीक बगल में छोटी सी सीट भी लगवाई हुई है। जिसमें उनकी बेटी बैठती है और उसके गिरने की चिंता भी नहीं सताती होगी।
बता दें कि इस महिला ऑटो ड्राइवर का नाम कोमल गायकवाड़ हैं। ये अपने संघर्षों की कहानी अपने इंस्टाग्राम पेज
@komal_gaikwad_6763 पर वीडियो बनाकर दिखाती हैं। यहां उनकी बेटी और उनके और वीडियो भी हैं।
महिला ऑटो ड्राइवर की इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @tathvamasi6 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अपलोड होते ही वीडियो को कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है, तो वहीं इस वीडियो पर यूजर्स महिला ऑटो ड्राइवर की सराहना करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ये सबसे सुरक्षित ऑटो है। दूसरे यूजर ने लिखा, मां भगवान के बराबर होती है। तो वहीं कई यूजर्स ने लिखा, ये एक दिन अपनी मां को प्राइवेट कार में घुमाएगी।