फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: भारत ने मौजूदा टी20 विश्व कप में जीते हैं 87 प्रतिशत मैच, जानें न्यूजीलैंड का अब तक कैसा रहा सफर

Sun, 08 Mar 2026 07:22 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Ind vs NZ T20 world cup Final: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक और आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में हैं। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला भी खेला गया था। आइए जानते हैं कि टी20 विश्व कप 2026 में दोनों टीमों का सफर कैसा रहा...
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 विश्व कप में खिताब जीतने के करीब पहुंच गई हैं। दोनों टीमों के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने उतरेगी तो वहीं, न्यूजीलैंड की नजरें पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करने पर टिकी होंगी। भारत ने लगातार दूसरी बार और कुल चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है, जबकि यह दूसरा मौका है जब कीवी टीम इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेलेगी। 
विज्ञापन

विश्व कप से पहले भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुई थी सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज हुई थी। भारत का प्रदर्शन उस सीरीज में काफी शानदार रहा था और टीम ने कीवियों को 4-1 से मात दी थी। मौजूदा टी20 विश्व कप में हालांकि उनकी भिड़ंत नहीं हुई थी और अब खिताब के लिए दोनों टीमें एक दूसरे के सामने होंगी।

मौजूदा टूर्नामेंट में अहमदाबाद में कैसा रहा दोनों टीमों का रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका ने की। भारत ने अपने सात मैच घरेलू जमीन पर खेले, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उसका मुकाबला कोलंबो में हुआ। वहीं, न्यूजीलैंड ने पांच मैच में भारत में और तीन मुकाबले श्रीलंका में खेले। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप का मैच खेल चुकी हैं। भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में इस मैदान पर अब तक दो मुकाबले खेले। ग्रुप चरण में टीम ने नीदरलैंड को हराया, जबकि सुपर आठ में उसे इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से हार मिली। 

न्यूजीलैंड की बात करें तो टीम ने अहमदाबाद में एक मुकाबला खेला। ग्रुप चरण में उसे इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के हाथों सात विकेट से हार मिली थी। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में ओवरऑल प्रदर्शन देखें तो न्यूजीलैंड ने आठ में से पांच मैच जीते, दो हारे और एक मैच उसका बारिश में धुला। वहीं, भारत ने आठ में से सात मैच जीते और एक मैच गंवाया। भारत टूर्नामेंट में एकमात्र मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से अहमदाबाद में ही हारा था। 

दक्षिण अफ्रीका से मिली हार ने दिया था झटका
  • भारत ग्रुप ए में शामिल था और उसने शुरुआती चरण में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया।
  • भारत ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहते हुए सुपर आठ में पहुंचा था।
  • सुपर आठ में भारत को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार थी, लेकिन उनसे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
  • भारत ने फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया और लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन

एक समय बाहर होने की कगार पर था न्यूजीलैंड
  • न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप डी में थी। उसने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से हार गई।
  • सुपर आठ में टीम का पहला मैच पाकिस्तान से था जो बारिश में धुल गया था।
  • अगले मैच में कीवियों ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत किया।
  • सुपर आठ के मुकाबले में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड से हार मिली जिससे उसके अभियान को झटका लगा। उस वक्त टीम बाहर होने के कगार पर पहुंच गई थी।
  • पाकिस्तान को श्रीलंका को 147 रन तक रोकना था जिससे वह नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड को बाहर कर सके, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। 
  • सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने एकतरफा अंदाज में दक्षिण अफ्रीका को हराया और दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें