फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के बोनट पर रख दिया पैर, अंदर बैठे लोगों की अटक गई सांसें; फिर हाथी ने जो किया, वीडियो देख दंग रह जा

Thu, 08 Oct 2026 09:46 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: तमिलनाडु के असानूर में चामराजनगर बॉर्डर के पास मैसूर-कोयंबटूर हाईवे पर एक जंगली हाथी अचानक सड़क पर आ गया। हाथी ने एक कार के बोनट और साइड हिस्से पर पैर रख दिया। गनीमत रही कि उसने गाड़ी पर जोर नहीं लगाया और कुछ देर बाद वहां से जंगल की तरफ चला गया।
 
विज्ञापन
अचानक सड़क पर आ गया गजराज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के असानूर में चामराजनगर बॉर्डर के पास मैसूर-कोयंबटूर हाईवे पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर किसी की भी सांसें अटक जाएं। सड़क से गुजर रही एक कार के सामने अचानक एक विशालकाय जंगली हाथी आ गया। इसके बाद हाथी ने अपना एक पैर कार के बोनट और साइड फेंडर पर रख दिया। कुछ पल के लिए ऐसा लगा जैसे अब कोई बड़ा हादसा होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है। 

विज्ञापन


अचानक सड़क पर आ गया गजराज
बताया जा रहा है कि यह हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आया था। इसी दौरान मैसूर से कोयंबटूर की तरफ जा रही एक काली कार उसके सामने आ गई। हाथी ने कार को देखते ही अपना पैर गाड़ी के अगले हिस्से पर रख दिया। कार में बैठे लोगों के लिए यह पल बेहद डरावना रहा होगा। वायरल वीडियो और तस्वीरों में हाथी को कार के बिल्कुल सामने खड़े देखा जा सकता है। उसका एक भारी पैर गाड़ी के बोनट और साइड वाले हिस्से पर टिका हुआ नजर आता है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हाथी ने गाड़ी पर अपना पूरा वजन नहीं डाला और न ही उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

ड्राइवर ने नहीं मचाया हंगामा
इस दौरान कार में बैठे लोगों ने भी समझदारी दिखाई। उन्होंने घबराकर हॉर्न नहीं बजाया और न ही कोई ऐसी हरकत की, जिससे हाथी भड़क सकता था। कुछ देर तक हाथी कार के पास खड़ा रहा। इसके बाद जब उसे कोई खतरा महसूस नहीं हुआ तो उसने धीरे से अपना पैर पीछे खींच लिया और आगे बढ़ गया।
विज्ञापन


टल गया बड़ा हादसा
हाथी के सड़क से हटते ही कार सवारों ने राहत की सांस ली और वहां से निकल गए। पीछे मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

हाथी को नहीं करना चाहिए परेशान
लोगों का कहना है कि जंगली हाथी के इतने करीब कार का पहुंचना अपने आप में बेहद खतरनाक था। वहीं कई लोग कार सवारों की सूझबूझ की भी तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे समय में शांत रहना और हाथी को परेशान न करना ही सबसे समझदारी वाली बात है। गनीमत रही कि यह डरावना पल किसी बड़े हादसे में नहीं बदला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें