फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड क्रिकेट: कीवी टीम के कोचिंग स्टाफ में होगा बदलाव, वाटलिंग इस भूमिका में ड्रेसिंग रूम से जुड़ेंगे

Thu, 08 Oct 2026 09:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

न्यूजीलैंड टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव होने जा रहा है। बीजे वाटलिंग टीम के नए बल्लेबाजी कोच होंगे। हालांकि, वह भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के बाद जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
बीजे वाटलिंग - फोटो : NZC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंत में ल्यूक रॉन्ची की जगह टीम के बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह जानकारी दी। हालांकि वाटलिंग भारत के खिलाफ वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद 16 नवंबर को न्यूजीलैंड टीम से जुड़ेंगे। न्यूजीलैंड और भारत के बीच 19 नवंबर से दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। रॉन्ची का कार्यकाल दूसरे टेस्ट के निर्धारित अंतिम दिन एक दिसंबर को समाप्त होगा।
विज्ञापन


टीम के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित वाटलिंग 
इसके बाद वाटलिंग पूर्णकालिक तौर पर बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी पहली बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे पर चार टेस्ट की सीरीज होगी। वाटलिंग ने कहा, मैं बेहद उत्साहित हूं। टीम के साथ दोबारा जुड़ना और काम करना मेरे लिए विशेष अवसर है और मैं इसे हल्के में नहीं लेता।

41 वर्षीय वाटलिंग ने न्यूजीलैंड के लिए 75 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 37.52 की औसत से 3,790 रन बनाए। उनके नाम आठ शतक और 19 अर्धशतक हैं। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्तूबर से शुरू होगा जिसमें पहले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। इसके बाद पांच वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें