फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पुरुष समाज दहशत में है, बीच सड़क पर पति को मारती दिखी पत्नी, उठा- उठाकर पटका, वीडियो वायरल

Wed, 18 Jun 2025 06:54 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक महिला और एक पुरुष के बीच सड़क पर तीखी लड़ाई देखी जा सकती है। वीडियो की शुरुआत में ही दोनों आपस में भिड़े हुए नजर आते हैं, जिससे ये नहीं पता चल पाता कि इस बहस की शुरुआत कैसे हुई या इसकी असली वजह क्या थी।
विज्ञापन
महिला ने आदमी को उठा-उठाकर पटका - फोटो : एक्स@SinghKinngSP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहद सामान्य हो गया है। लगभग हर शख्स किसी न किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब या एक्स, इनमें से किसी एक पर तो आप भी होंगे ही। अगर आप एक्टिव रहते हैं तो आपने गौर किया होगा कि रोजाना कोई न कोई वीडियो इंटरनेट पर वायरल होता रहता है। जब भी किसी को कुछ हटकर या चौंकाने वाला दिखता है तो वो उसे तुरंत रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल देता है। अगर वो वीडियो लोगों की नजरों में आ गया, तो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। फिलहाल एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है, जिसमें सड़क पर हो रही जोरदार बहस और झगड़ा दिख रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक महिला और एक पुरुष के बीच सड़क पर तीखी लड़ाई देखी जा सकती है। वीडियो की शुरुआत में ही दोनों आपस में भिड़े हुए नजर आते हैं, जिससे ये नहीं पता चल पाता कि इस बहस की शुरुआत कैसे हुई या इसकी असली वजह क्या थी। हालांकि, वीडियो में जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है, वो है महिला की ताकत, जो उस पुरुष पर भारी पड़ती दिखाई देती है।



महिला और पुरुष में खूब हुई लड़ाई
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला ने उस व्यक्ति की गर्दन पकड़ ली और उसे जोर से जमीन पर गिरा दिया। इतना ही नहीं महिला उसे पकड़कर लगातार दबोचे रखती है। वहीं पुरुष खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है और महिला की गर्दन पकड़कर खुद को बचाने का प्रयास करता है, लेकिन वह सफल नहीं हो पाता।
विज्ञापन


वीडियो देख यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो एक्स पर @SinghKinngSP नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। लेख लिखे जाने तक इस वीडियो को 5 हजार से अधिक बार देखा जा चुका था। कई यूज़र्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "आदमी कमजोर होता जा रहा है", जबकि एक और ने हंसते हुए इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। हालांकि, इस वीडियो के बारे में यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह घटना कहां और कब की है। लेकिन इसके बावजूद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की उत्सुकता और मनोरंजन का विषय बना हुआ है। ऐसी घटनाएं अब सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलती हैं, जो कुछ ही घंटों में लाखों लोगों तक पहुंच जाती हैं।




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें