फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बीवी को धोखा देकर गर्लफ्रेंड संग रोमांस कर रहा था पति, तभी पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर हुआ ऐसा

Fri, 06 Jun 2025 02:09 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: घटना मेरठ की फूलबाग कॉलोनी की है, जहां एक महिला को अपने पति के व्यवहार पर लंबे समय से संदेह था। शक होने पर उसने अपने कुछ रिश्तेदारों की मदद ली और पति के एक्शन पर नजर रखने लगी।
विज्ञापन
पति ने दिया पत्नी को धोखा - फोटो : एक्स@SachinGuptaUP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी एक मजबूत रिश्ते की डोर होती है, जो भरोसे और वफादारी से बंधी होती है। लेकिन जब इस रिश्ते में धोखे की दरार पड़ती है तो न सिर्फ दो इंसानों के बीच का विश्वास टूटता है, बल्कि पूरा परिवार इसकी चपेट में आ जाता है। ऐसा ही एक मामला मेरठ से सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना मेरठ की फूलबाग कॉलोनी की है, जहां एक महिला को अपने पति के व्यवहार पर लंबे समय से संदेह था। शक होने पर उसने अपने कुछ रिश्तेदारों की मदद ली और पति के एक्शन पर नजर रखने लगी। हालांकि, उसकी आशंका सही साबित हुई और वह पति को उसकी प्रेमिका के साथ एक फ्लैट में पकड़ने में सफल रही। महिला अपने परिवार के साथ सीधे फ्लैट पर पहुंची, जहां पति अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। जैसे ही पत्नी ने दोनों को साथ देखा, गुस्से में उसने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



लोगों ने खुद रिकॉर्ड की यह घटना
वीडियो में देखा जा सकता है कि पति की प्रेमिका सफेद कपड़ों में नजर आ रही है और बार-बार पति के पीछे छिपने की कोशिश कर रही है। वहीं पत्नी, बार-बार पति का हाथ छुड़ाकर प्रेमिका की ओर झपटती है। दोनों महिलाओं के बीच जोरदार झड़प भी होती है और आसपास खड़े लोग यह सब रिकॉर्ड करते नजर आते हैं। बता दें कि पति पिछले दो महीने से इस फ्लैट में प्रेमिका के साथ रह रहा था। पत्नी को जब इसकी भनक लगी तो उसने बिना देर किए सच्चाई का पता लगाने का फैसला किया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @SachinGuptaUP नामक यूजर द्वारा साझा किया गया है। अब तक इस वीडियो को 15 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "लोगों के पास इतना समय कहां से आता है कि वे एक्स्ट्रा अफेयर चला सकें? हम तो एक रिश्ते को संभालने में ही व्यस्त हैं।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "अब रिश्तों में ईमानदारी और नैतिकता की जगह धोखा और स्वार्थ ने ले ली है।"





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें