फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति के काफिले की रिकॉर्डिंग कर रहा था शख्स, तभी सामने आ गए पुतिन, फिर जो हुआ देख नहीं होगा यकीन

Tue, 01 Sep 2026 03:16 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

रूस के राष्ट्रपति 11 अगस्त को साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क शहर के दौरे पर गए थे। इस दौरान एक शख्स सड़क पर खड़े होकर पुतिन के काफिले का वीडियो बना रहा था। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति के काफिले की रिकॉर्डिंग कर रहा था शख्स - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिल का एक शख्स वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। व्लादिमीर पुतिन साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क शहर के दौरे पर गए हैं। यहां पर कुछ लोगों का एक समूह सड़क किनारे चुपचाप उनके काफिले का वीडियो बना रहा है। कुछ मिनटों तक यह सिलसिला चलता है। फिर अचानक वहां  सड़क किनारे एक के बाद एक दर्जनों वीवीआईपी कारें रुक जाती है।

विज्ञापन


उसके बाद एक कार से शर्ट-टाई लगाए पुतिन बाहर आते हैं और सीधे वीडियो बना रहे शख्स के पास जा पहुंचते हैं। आप सोच सकते हैं कि सड़क के किनारे राष्ट्रपति के काफिले का वीडियो बना रहे शख्स की क्या हालत हुई होगी? पुतिन का यह वीडियो कुछ हफ्ते पुराना है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

रूस के राष्ट्रपति 11 अगस्त को साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क शहर के दौरे पर पहुंचे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्थानीय शख्स धैर्यपूर्वक राष्ट्रपति के काफिले का वीडियो बना रहा है। सड़क पर काले रंग की लग्जरी कारों और सुरक्षा गाड़ियों का काफिला जा रहा था। तभी अचानक काफिला बीच सड़क पर रुक जाता है। सुरक्षा कर्मी कार से उतरते हैं और उसके तुरंत बाद पुतिन खुद कार से बाहर आते हैं और लोगों के पास चले जाते हैं।
विज्ञापन

 

गोलगप्पे के ठेले पर पहुंची गाय, कपड़ों में फंसाई सींग तो दुकानदार ने ऐसे खिलाई पानीपुरी

वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि वह सड़क के बीच में रुक गए और लोगों से बात करने के लिए चले गए, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। पुतिन के इस रूख से स्थानीय लोग पूरी तरह प्रभावित हो गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुतिन मुस्कुरते हुए लोगों से बातचीत कर रहे हैं।  पुतिन लोगों के साथ बिल्कुल सहज अंदाज में घुलमिल गए हैं। कई पुतिन अपने दौरान काफिला रोककर जनता से मिलते हैं। 

पाकिस्तान का ऐसा गजब टैलेंट! ड्राइवरलेस कार ने लाइव टेस्ट के दौरान पुलिस वैन को ठोका, वीडियो हुआ वायरल

इस घटना से पुतिन की आम लोगों से सीधे जुड़ने की शैली दिखती है। पुतिन का यह वीडियो अब सोशल मीडया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें