फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earth Day 2025: क्यों 22 अप्रैल को ही मनाया जाता है है पृथ्वी दिवस? यहां जानें क्या है वजह

Tue, 22 Apr 2025 07:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Earth Day: अगर हम अपने पर्यावरण का संरक्षण करेंगे तो ये हमारे जीवन के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। ऐसे ही धरती से जुड़ी कई चीजों के संरक्षण के लिए अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
Earth Day: जानें पृथ्वी दिवस पर कैसे पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाए। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 April Ko Hi Kyo Earth Day Manaya Jata Hai: हमारे आसपास जो कुछ भी उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लगभग हर किसी की होती है। जैसे, हमारी धरती। दरअसल, हर साल 22 अप्रैल के दिन अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे भी कहा जाता है।

विज्ञापन


हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के कई बातों का ध्यान रखना होता है इसको लेकर जागरूक होना भी जरूरी है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर हर साल 22 अप्रैल को ही क्यों पृथ्वी दिवस मनाया जाता है? आखिर इसके पीछे ऐसी क्या वजह है, जो इसी दिन को चुना गया? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं 22 अप्रैल को ही अर्थ डे क्यों मनाया जाता है। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...  

क्या है वजह, जो 22 अप्रैल को ही मनाया जाता है ये दिन?

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर 22 अप्रैल को ही पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, तो इसकी वजह ये है कि यूनेस्को सम्मेलन में पहली बार शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने पृथ्वी दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा था। यहां ये जान लें कि ये सम्मेलन साल 1969 में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


पहले इस दिन को मनाने का उद्धेश्य सिर्फ अर्थ को सम्मान देना था। पहली बार इस दिन को 22 अप्रैल 1970 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने मनाया था और इसके बाद वर्ष 1990 में डेनिस हेस ने इसे विश्व स्तर पर इस दिन को मनाने के लिए प्रस्ताव रखा।

डेनिस हेस के इस प्रस्ताव के बाद ही 141 देशों ने इसके लिए हामी भरी और इसमें भागीदारी भी की। इसके बाद पृथ्वी दिवस को साल 2016 में जनवायु संरक्षण के लिए समर्पित किया गया।

लोगों को किया जाता है जागरूक

पृथ्वी दिवस के दिन लोगों को बताया जाता है कि वे कैसे पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। यही नहीं, ये भी बताया जाता है कि पृथ्वी को कैसे हरा-भरा रखा जाए। हर बार इस दिन की अलग थीम रखी जाती है जिसके जरिए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें