जिराफ को तो अक्सर आप देखते ही होंगे, या तो चिड़ियाघर में या फिर किसी नेशनल पार्क में। यह सभी थलीय पशुओं मे सबसे ऊंचा होता है और जुगाली करने वाला सबसे बड़ा जीव है। ये अपनी लंबी गर्दन, टांगें और अपने खास सींगों की वजह से विशेष रूप से जाने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी गर्दन आखिर लंबी क्यों होती है? आज हम आपको इस सवाल का जवाब भी बताने जा रहे हैं और जिराफ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य भी, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।