सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जो दिल को छू जाते हैं। सोशल मीडिया आज न केवल मनोरंजन का एक साधन बन गया, बल्कि अपना टैलेंट दिखाने का एक अच्छा जरिया भी बन गया है। Gen Z के जमाने में स्कूली टीचरों ने न केवल अपनी टीचिंग का स्टाइल बदल लिया है, बल्कि वह अब बच्चों के साथ घुल-मिलकर पढ़ाते हैं। बच्चों के लिए इस तरह का बदलाव आना बड़ी बात है क्योंकि जब शिक्षक दोस्त बन जाते हैं तो पढ़ाई भी काफी आसान बन जाती है। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक क्लासरूम में पढ़ाते-पढ़ाते डांस करने लगते हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ बंगलुरु के एक प्रोफेसर के साथ, जिन्होंने अपने जबर्दस्त डांस मूव्स से यह साबित कर दिया कि पढ़ाई सिर्फ पढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें मजा भी शामिल हो सकता है। जैसे ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आया, वैसे ही यह वायरल हो गया और लाखों लोग उनके टैलेंट की तारीफ करने लगे।
जब लेक्चर हॉल बना डांस फ्लोर
आपके बता दें कि बेंगलुरु के न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रोफेसर रवि का एक धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। एनर्जी, स्टाइल और आत्मविश्वास ने हर किसी को हैरान कर दिया। वीडियो में हम देख सकते हैं कि स्टूडेंट्स रोजाना की तरह ही लेक्चर की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन प्रोफेसर क्लास में आकर पूरा वातावरण ही बदल दिया। जैसे ही उन्होंने स्टेज पर कदम रखा, पूरा क्लासरूम किसी लाइव कॉन्सर्ट में बदल गया और बच्चे भी अपनी एक्साइटमेंट रोल नहीं पाए।
छात्रों का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर
वीडियो में हम देख सकते हैं कि छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं था। तालियों की गूंज, हूटिंग और चीयरिंग से पूरा हॉल गूंज उठा। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटॉफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 2.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसके 192,000 से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली शानदार प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये सिर्फ एक डांस नहीं, बल्कि जिंदगीभर की यादगार बन गया होगा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अब समझ आया कि इनकी क्लास में सीट मिलना इतना मुश्किल क्यों होता है।" एक और यूजर ने लिखा, "आज इंटरनेट पर सबसे शानदार चीज देखी। वाकई वीडियो देखकर मजा ही आ गया है। "