फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: हाथी को सामने आते देख भी शख्स ने नहीं रोकी गाड़ी तो बौखलाए गजराज, किया जानलेवा हमला

Tue, 12 Aug 2025 08:06 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ऐसी ही एक घटना देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर हुई, जहां टोल प्लाजा के पास एक जंगली हाथी ने खड़ी गाड़ियों पर हमला कर दिया। इस  हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। वायरल वीडियो में हाथी को टोल लेन में खड़ी एक कार को अपनी सूंड से तोड़ते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
हाथी का दिखा रौद्र रूप - फोटो : इंस्टाग्राम @vinayshaarma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथी आमतौर पर शांत और सौम्य स्वभाव के होते हैं, लेकिन जब वे गुस्से में आ जाएं तो उनका रूप खतरनाक हो सकता है। जंगली इलाकों में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जहां हाथी अचानक उग्र होकर हमला कर देते हैं। जिस तरह इंसान अपने क्षेत्र में किसी अजनबी को देखकर सतर्क हो जाते हैं, उसी तरह हाथी भी अपने इलाके में घुसपैठ पसंद नहीं करते। अगर वे इंसानी बस्तियों में आ जाएं तो लोग उन्हें भगाने की कोशिश करते हैं और इसके उलट, जब इंसान उनके इलाके में पहुंचते हैं तो हाथी असहज होकर आक्रामक हो सकते हैं। तेज आवाज, भीड़ या अचानक हरकत उन्हें और ज्यादा गुस्सा दिला सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसी ही एक घटना देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर हुई, जहां टोल प्लाजा के पास एक जंगली हाथी ने खड़ी गाड़ियों पर हमला कर दिया। इस  हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। वायरल वीडियो में हाथी को टोल लेन में खड़ी एक कार को अपनी सूंड से तोड़ते हुए देखा जा सकता है। ड्राइवर ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी निकाल ली और सुरक्षित बच गया।




हाथी ने खोया आपा
एक दूसरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसमें एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ जाता है। उसी समय एक कार वहां से गुजरती है, जिस पर हाथी हमला कर देता है। तभी एक शख्स हाथी की तरफ बढ़ता है, जिससे हाथी और गुस्से में आकर उसका पीछा करने लगता है। भागते समय वह व्यक्ति गिर जाता है और हाथी उसे कुचलकर आगे बढ़ जाता है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व का है। बताया जाता है कि उस शख्स ने हाथी की तस्वीर लेने के लिए कैमरे की फ्लैश का इस्तेमाल किया था, जिससे हाथी भड़क गया। फिलहाल उसकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इन घटनाओं पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी राय दी। एक ने लिखा, “जंगली जानवर के पास जाने की क्या जरूरत है? लोग खुद ही अपनी जान जोखिम में डालते हैं।” दूसरे ने कमेंट किया, “वाहन चालकों की जल्दबाजी ही हाथी को उकसाने का कारण बनी।” इन दोनों हादसों से यह स्पष्ट है कि जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखना ही सबसे सुरक्षित ऑप्शन है क्योंकि उनके अगले कदम का अंदाजा लगाना मुश्किल है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें