फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गली में खेल रहे बच्चों की कुत्ते ने बचाई जान, गेट फांदकर कर किया दुश्मन पर हमला, देखें वीडियो

Tue, 12 Aug 2025 07:52 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि 3-4 छोटे बच्चे गली में खेलते हुए आगे बढ़ते हैं। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता सबसे छोटे बच्चे की ओर तेजी से झपटता है। बच्चा डर के मारे वहीं ठिठक जाता है.
विज्ञापन
गली में खेल रहे बच्चे की कुत्ते ने जान बचाई - फोटो : एक्स@Arhantt_pvt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरो हमेशा फिल्मों या किताबों तक सीमित नहीं होते, कई बार वे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में भी मिल जाते हैं, बिना केप, बिना मास्क, बस चार मजबूत पैर और दिल में बेशुमार वफादारी के साथ। ऐसी ही एक सच्ची कहानी है एक जर्मन शेफर्ड की, जिसने अपने मालिक के घर की रखवाली करते-करते गली में खेल रहे बच्चों की जान भी बचा डाली। सोशल मीडिया पर लोग उसे प्यार से “गली का सुपरहीरो” कहकर सराह रहे हैं। कई लोग वैसे भी डॉग लवर होते हैं और इन्हें घर में पालने का खूब शौक भी रखते हैं और यह कुत्ते भी अपने मालिक के लिए वफादार होते हैं।  तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी कहानी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि 3-4 छोटे बच्चे गली में खेलते हुए आगे बढ़ते हैं। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता सबसे छोटे बच्चे की ओर तेजी से झपटता है। बच्चा डर के मारे वहीं ठिठक जाता है। घर के अंदर से बाहर झांक रहा जर्मन शेफर्ड यह नजारा देख लेता है। अगले ही पल उसका ‘गार्ड मोड’ एक्टिव हो जाता है और वह गेट फांदकर सीधे सड़क पर उतर आता है। उसकी एंट्री किसी एक्शन फिल्म के हीरो जैसी लगती है। वह इतनी तेजी से हमलावर कुत्ते की तरफ दौड़ता है कि वह तुरंत डरकर भाग जाता है। बच्चा अपने दोस्तों के साथ सुरक्षित घर की ओर लौट जाता है और जर्मन शेफर्ड भी सुकून से अपने आंगन में वापस चला जाता है।



वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो एक्स  पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, “कुत्ते सच में वफादार होते हैं, सही समय पर जान बचा लेते हैं।” किसी ने मजाक में कहा, “शायद वह बच्चे को नहीं, बल्कि दूसरे कुत्ते को भगाने आया था।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “इरादा चाहे जैसा रहा हो, इस जर्मन शेफर्ड ने सुपरहीरो का काम कर दिखाया।” यह घटना याद दिलाती है कि पालतू जानवर सिर्फ हमारे साथी नहीं होते, बल्कि सही समय पर हमारी सुरक्षा के लिए खड़े हो जाने वाले असली हीरो भी हो सकते हैं। इस जर्मन शेफर्ड की तेजी और बहादुरी ने एक मासूम की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें