फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़की को पति और बेस्ट फ्रेंड ने दिया धोखा तो महिला ने लिया ऐसा बदला, शहरभर में मच गई चर्चा, जानें

Tue, 02 Sep 2025 12:27 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: यह मामला चीन के हुनान प्रांत के चांगशा शहर का है। यहां की एक महिला को हाल ही में पता चला कि उसके पति का पिछले पांच साल से किसी और से रिश्ता चल रहा है। लेकिन असली झटका तब लगा, जब उसने जाना कि उसके पति के साथ जिस महिला का अफेयर था।
विज्ञापन
पति और बेस्ट फ्रेंड ने दिया धोखा - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार में धोखा इंसान को अंदर से तोड़ देता है। जब किसी पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाए और वही इंसान विश्वासघात कर दे, तो उस सदमे से उबरना बहुत मुश्किल हो जाता है। कुछ लोग ऐसे हालात में चुपचाप रोते रहते हैं और अपनी किस्मत को कोसते रहते हैं, लेकिन चीन की एक महिला ने इस दर्द को कुछ अलग ही तरीके से संभाला। उसने अपने पति और अपनी सबसे करीबी दोस्त से बदला लेने का ऐसा तरीका अपनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
यह मामला चीन के हुनान प्रांत के चांगशा शहर का है। यहां की एक महिला को हाल ही में पता चला कि उसके पति का पिछले पांच साल से किसी और से रिश्ता चल रहा है। लेकिन असली झटका तब लगा, जब उसने जाना कि उसके पति के साथ जिस महिला का अफेयर था। वह कोई और नहीं बल्कि उसकी ही बेस्ट फ्रेंड है। पति और सबसे करीबी दोस्त का यह धोखा महिला के लिए असहनीय था।

पूरे शहर में लगवाया बैनर
धोखे का पता लगते ही महिला टूट गई, लेकिन उसने हार मानने या चुपचाप रोने की बजाय अपनी नाराजगी और गुस्सा जाहिर करने का अलग तरीका निकाला। उसने पूरे शहर में लाल रंग के बैनर लगवा दिए। इन बैनरों पर बड़े अक्षरों में लिखा था, “पांच साल तक मेरा साथ निभाने वाले पति का धन्यवाद।” यह सीधा-सीधा तंज उसकी बेस्ट फ्रेंड पर था, जिसने दोस्ती की आड़ में उसकी जिंदगी में जहर घोल दिया था। यहीं नहीं रुकी, महिला ने एक और बैनर लगवाया जिसमें उसने सीधे अपनी सहेली का नाम लेते हुए लिखा, “उसने नैतिकता की सारी हदें पार कर दीं। अपनी ही बेस्ट फ्रेंड के पति के साथ अवैध संबंध बनाए।” महिला का यह कदम देखते ही देखते पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी राय
जैसे ही किसी ने इन बैनरों की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी। यह खबर आग की तरह फैल गई। लाखों लोग इन तस्वीरों को देखने लगे और अलग-अलग राय देने लगे। किसी ने कहा कि महिला ने बहुत हिम्मत दिखाई है क्योंकि उसने अपने दर्द को दबाने के बजाय सबके सामने सच्चाई रख दी। वहीं कई लोग इसे गलत ठहराने लगे। उनका कहना था कि महिला ने अपनी दोस्त की प्राइवेसी और उसकी इज्जत पर हमला किया है, जो कानून के हिसाब से मुसीबत खड़ी कर सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें