फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जयमाला के समय दुल्हन ने मिठाई खाने से किया इनकार, तो आग बबूला हुआ दूल्हा, तोड़कर फेंक दी वरमाला

Sat, 24 May 2025 11:56 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Wedding Viral Video: शायद ही कोई शादी ऐसी हो जो बिना किसी नाटक के पूरी हो जाए। किसी शादी में फूफा जी नाराज हो जाते हैं, तो कहीं दूल्हे के दोस्त ऐसी हरकत कर बैठते हैं कि माहौल कॉमेडी शो में बदल जाता है।
विज्ञापन
जयमाला पर दूल्हे का ड्रामा - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे ही शादियों का सीजन आता है, सोशल मीडिया पर इससे जुड़े रील्स और वीडियोज तेजी से वायरल होने लगते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन की मस्ती तो कभी जयमाला का ड्रामा, लोग भी इन रील्स और वीडियोज को देखकर अपना मनोरंजन करते हैं। हालांकि, बता दें कि भारत में शादियां सिर्फ रस्मों और रीति-रिवाजों का मेल नहीं होती, बल्कि इनमें भरपूर मनोरंजन, भावनाएं और कभी-कभी जबर्दस्त ड्रामा भी देखने को मिलता है। शायद ही कोई शादी ऐसी हो जो बिना किसी नाटक के पूरी हो जाए। किसी शादी में फूफा जी नाराज हो जाते हैं, तो कहीं दूल्हे के दोस्त ऐसी हरकत कर बैठते हैं कि माहौल कॉमेडी शो में बदल जाता है। लेकिन अब तो दूल्हा-दुल्हन भी इस नौटंकी का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। तो आज की इस खबर में भी हम आपक एक ऐसे ही वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन वरमाला की रस्म के बाद अचानक चर्चा का विषय बन गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाल की रस्म पूरी हो चुकी है। दोनों एक-दूसरे को माला पहना चुके हैं और अब बारी है मिठाई खिलाने की, जो आमतौर पर एक शुभ पल होता है, वो भी बेहद अलग रूप लेने लगा। बता दें कि यहां माहौल कुछ और ही था। दुल्हन के चेहरे पर नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी। जब दूल्हा मिठाई लेकर उसकी तरफ बढ़ता है, तो दुल्हन मुंह घुमा लेती है और मिठाई खाने से मना कर देती है। यह व्यवहार देखकर दूल्हा आगबबूला हो जाता है। गुस्से में वह मिठाई को जमीन पर दे मारता है।



वरमाला पकड़कर फेंक देता है दूल्हा
इतना ही नहीं उसका गुस्सा इस कदर बढ़ जाता है कि वह स्टेज पर ही वरमाला को भी फाड़कर फेंक देता है और जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। शादी में मौजूद मेहमान उसे शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन दूल्हा किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होता। उसका रवैया और स्वैग सबका ध्यान खींच लेता है। यह पूरा वीडियो @gharkekalesh नाम के एक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया, जिसे अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो वायरल होते ही लोग इस पर मजेदार कमेंट्स करने लगे। किसी ने लिखा, “दुल्हन को मिठाई खा लेनी चाहिए थी।” तो किसी ने कहा, “दूल्हा तो बड़ा तेज निकला।” एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “शादी से पहले ही ये हाल है, आगे चलकर क्या होगा?”

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें