क्या है उत्तर प्रदेश का पुराना नाम? बड़े-बड़े धुरंधरों को भी नहीं होगा पता
- फोटो : Adobe Stock
Uttar Pradesh Old Name: जनसख्या के लिहाज से उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जबकि क्षेत्रफल के आधार पर चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य भारत के उत्तरी इलाके में स्थित है। 24 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य की राजधानी लखनऊ है, जबकि न्यायिक राजधानी है प्रयागराज है। वाराणसी को उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना शहर माना जाता है। अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी समेत यूपी के कई जिलों का इतिहास सदियों पुराना है। लेकिन क्या आपको पता है कि आजादी के पहले उत्तर प्रदेश का नाम क्या था?
यूपी का क्या नाम था?
1950 में उत्तर प्रदेश अस्तित्व में आया। पहले यह कई छोटे-छोटे राज्यों में बंटा हुआ था। भारत के आजाद होने के बाद इस राज्य का नाम बदल दिया गया था।उस दौर के कुरु, कोसल और वत्स जैसे तमाम राज्य यूपी में ही आते थे। अंग्रेजों ने उत्तर भारत के हिस्सों और अजमेर और जयपुर को मिलाकर नॉर्थ प्रॉविन्सेज नाम का एक राज्य बनाया हुआ था। जयपुर और अजमेर अलग हुए तो राज्य का नाम नॉर्थ वेस्टर्न प्राॉविन्सेज ऑफ आगरा एंड अवध हो गया।
1902 में बदला नाम
अंग्रेजों ने 1902 में इसका नाम बदलकर यूनाइटेड प्रॉविन्सेज ऑफ आगरा एंड अवध कर दिया। यूनाइटेड प्रॉविन्सेज ऑफ आगरा एंड अवध को यूनाइटेड यूनाइटेड प्रॉविन्सेज या यूपी भी कहा जाता था। 24 जनवरी 1950 को यूनाइटेड प्रॉविन्सेज ऑफ आगरा एंड अवध का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश हो गया। साल 2017 से हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई।
Air India: दिल्ली से पटना जा रहे एयर इंडिया के विमान में एसी हुआ खराब, गर्मी से बेहाल हुए यात्री, देखें वीडियो
Zara Hatke: इस देश में की जाती है अपराधियों की पूजा, चढ़ाई जाती है शराब, जानिए आखिर क्या है अजीबोगरीब परंपरा
Indian Railways: भारत के पांच खूबसूरत रेलवे स्टेशन, इनके आगे बड़े-बड़े महल भी हो जाएंगे फेल
यूपी में होता है दुनिया के सबसे बड़े मेले का आयोजन
उत्तर प्रदेश में दुनिया के सबसे बड़े मेले का आयोजना होता है। यहां पर कुंभ की बात कर रहे हैं। कहा जाता है कि दुनिया में कुंभ का मेला ही एक ऐसा स्थान है, जहां लोग सबसे ज्यादा आते हैं। कुंभ मेले का आयोजन प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम तट पर होता है। महाकुंभ 2025 में 66 करोड़ लोगों ने पवित्र संगम में स्नान किया। इसमें बड़ी संख्या में विदेशी भी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश में कई ऐतिहासिक इमारतें और धार्मिक स्थल हैं, जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।