Science News: वैज्ञानिक वर्षों से सौरमंडल का अध्ययन कर रहे हैं। उनके लिए यह अध्ययन हमेशा से दिलचस्पी भरा रहा है। हाल ही में वैज्ञानिकों को एक अध्ययन में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं। यह दुनिया की ग्रहों को लेकर जानकारी को पूरी तरह से बदल सकते हैं। वैज्ञानिकों को अध्ययन में एक नए ग्रह का संकेत मिला है। उन्होंने इसे Y नाम दिया है।
हालांकि, अभी इस ग्रह का पता नहीं लग पाया है, बल्कि शोधकर्ताओं ने कुइपर बेल्ट में कुछ दूरस्थ पिंडों की झुकी कक्षाओं से इसका अनुमान लगाया गया है। नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने नेपचन्यून की कक्षा से दूर बर्फीले पिंडों का एक बड़ा घेरा खोजा है। इसके बारे में उन्होंने कहा कि कोई चीज इन कक्षाओं को विचलित कर रही है और उन्हें झुका रही होगी।