मॉडलों को तो रैंपवॉक करते कई बार देखा होगा, लेकिन क्या जानते हैं उन खूबसूरत मॉडलों के बारे में जिनका बदन इतना महंगा है कि उनके वजन जितना सोना भी सस्ता पड़ जाए?
डेली मेल के मुताबिक ये है विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल्स जो दुनिया की सबसे अमीर मॉडल्स हैं। विक्टोरिया सीक्रेट के पास अभी 40 मॉडल्स हैं जिनमें कुछ अपने मादक बदन और कातिलाना चेहरे के लिए काफी पॉपुलर हैं।
इनमें से कई अपनी लंबी टांगों के लिए मशहूर हैं तो कई अपने कर्वस के लिए जानी जाती हैं। दुनिया भर के नामचीन ब्रॉन्ड्स इनके दीवाने हैं और क्लाइंट्स भी।
ये हैं कुछ नाम
विक्टोरिया सीक्रेट्स इन मॉडलों को एंजल कहती है। इसमें सबसे ऊपर नाम आता है डाउटजन क्रोस और एडरिआना लिमा का जिनकी कमाई इस साल 8 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा बताई गई।
लेकिन आपको बता दें कि इस लिस्ट में इन दोनों का रैंक दूसरे नंबर पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि टॉप अर्निंग मॉडल में सबसे पहला नाम जिसेल बंडचेन का है जिसकी सालाना कमाई 47 मिलियन डॉलार है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि 8 मिलियन डॉलर कमाने वाले डाउटजन दो बच्चों की मां हैं और अपने कर्वी फिगर के लिए जानी जाती हैं।
इस लिस्ट में तीसरा नंबर आता है एलिसैंड्रिया एंब्रोसियो का जिनकी कमाई पांच मिलियन डॉलर है। ये अपनी कद और बालों के लिए प्रचलित हैं।
एड कंपनीज भी इनकी दीवानी
इनमें से कोई भी मॉडल फिल्मों का चर्चित चेहरा नहीं हैं। फिर भी कपड़े से लेकर ड्रिंक और परफ्यूम तक के ब्रैंड्स के लिए ये एड करती हैं।
इन मॉडलों के दीवाने दुनिया भर से हैं जो इनका कोई भी फोटोशूट या फिर एड देखना नहीं भूलते हैं। सालभर जगह-जगह शिकरत करने से और अपने काम की वजह से इनकी कीमत इनके वजन बराबर सोने से भी कहीं ज्यादा महंगी है।
ये मॉडल भी मानती हैं कि इन्हें मॉडलिंग इंडस्ट्री पर छाए रहने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। हर समय लुक्स के साथ अपने फिगर पर भी ध्यान देना होता है।