अपनी खास वेशभूषा के लिए कई राज्य और गांव के लोग के लोग जाने जाते हैं। लेकिन एक गांव ऐसा भी है जहां के लोग इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि वो निर्वस्त्र ही रहते हैं।
डेली मेल के मुताबिक ब्रिटेन के हर्टफोर्डशयर के ब्रिकेटवुड में दूर स्थित एक छोटा सा गांव है जिसका नाम है स्पीलप्लाट्ज।
पिछले 85 सालों से यहां रहने वाले लोग न्यूड ही रहते हैं। वो कोई स्त्री हो या फिर कोई पुरुष, यहां सबको निर्वस्त्र ही रहना होता है।
अब इन लोगों की अजब-गजब जीवनशैली को 'द न्यूडिस्ट नेक्स्ट डोर' नाम की डॉक्यूमेंट्री में शूट किया जा रहा है।
जीते हैं बिल्कुल आम जीवन
इस गांव में पिछले कई सालों से रहने वाले लोग बताते हैं कि उनके लिए ऐसी जीवनशैली बहुत ही आम है। इस 1929 में इसुल्ट रिचर्डसन ने खोजा था।
वहां के लोगों का कहना है कि वो प्रकृति के नजदीक और बिल्कुल प्राकृतिक होकर जीने में यकीन रखते हैं। इस गांव में ज्यादातर लोग बुजुर्ग उम्र के ही हैं।
यहां 34 ऐसे जोड़े हैं जो स्थायी तौर पर यहीं रहते हैं, वहीं कई लोग ऐसे भी है जो यहां किराए पर मिलने वाले घरों में कुछ दिनों के लिए छुट्टियां बिताने आते हैं।
ये पर्यटक फिर कुछ दिनों के लिए इन्हीं लोगों के रंग में रंगकर उन जैसा जीवन जीने लगते हैं।
अपनी तरह से भी जी सकते हैं
नियमों को लेकर ये गांव बहुत कड़ा रूख नहीं अपनाता है। अगर लोग ये महसूस करें कि उन्हें कपड़े पहनने चाहिए, तो फिर उन्हें ऐसा करने की आजादी है।
ठंड लगने पर या फिर कपड़े पहनने की इच्छा होने पर यहां लोग कपड़े पहन लेते हैं। यहां इन लोगों का अपना पब है, स्विमिंग पूल, बंगले और खाने-पीने की हर व्यवस्था।
इस गुपचुप गांव के बारे बहुत लोगों को जानकारी नहीं है। लेकिन फिर भी जरूरत की चीजें इस गांव में बाहर के शहरों से आराम से पहुंच जाती है।