फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 की उम्र में है 6 साल का बेटा, ये है दुनिया की सबसे बूढ़ी मां!

विज्ञापन
विज्ञापन
70 की उम्र में जब लोग खुद के दिन बीत चुके मानते हैं और किसी भी मृत्यु के लिए तैयार सा रहते हैं, उस उम्र में इस महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म देकर सबको हैरत में डाल दिया था।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में एक गांव में रहने वाली ओमकारी सिंह ने 70 की उम्र में जुड़वा बच्चे पैदा किए थे। पूरी दुनिया में किसी बूढ़ी महिला ने इस उम्र में बच्चे पैदा किए हों, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।

छह सालों बाद ओमकारी अब 76 साल की हो गई हैं। उन्हें बुढ़ापे के चलते बच्चे संभालने में खासी दिक्कत होने लगी है। ओमकारी के पति 89 बरस के हैं और बूढ़ा होने की वजह से बच्चों के साथ उस तरह से पल नहीं बिता पाते जैसे आम पिता उठा लेते हैं।
विज्ञापन

एक बच्चे की हो गई थी मृत्यु

जुड़वा बच्चे पैदा होने पर ओमकारी ने एक का नाम आकाशवाणी और दूसरे बच्चे का नाम बरसात रखा था। दोनों लड़के थे। लेकिन बदकिस्मती कहिए या फिर कुछ और, ओमकारी के बेटे बरसात की मौत पैदा होने के कुछ समय बाद ही हो थी।

इसके बाद से जैसे आकाशवाणी ही इस दंपति की दुनिया है। ओमकारी और उनके पति अपने बेटे से काफी खुश रहते हैं। बच्चा सेहत से भी बिल्कुल ठीक है और लगातार बढ़ रहा है।

कई बार अंजान लोगों को गलतफहमी हो जाती है‌ कि ओमकारी और उनके पति आकाशवाणी के दादा-दादी हैं, पर वो लोग फौरन बता दें कि वो बच्चे के माता-पिता हैं।

चाहिए था एक लड़का

सिंह प‌रिवार में कोई लड़का नहीं था। जिंदगी भर ओमकारी सिंह एक ही बेटी की मां थी। काफी वक्त तक जब उन्हें दूसरा बच्चा नहीं हुआ और उम्र निकल गई, तब जाकर इस दंपति ने आईवीएफ तकनीकी की मदद से बच्चा पैदा करने की सोची।

चरण कहते हैं कि उन्हें एक वक्त बाद इस बाद का अंदाजा हो गया था कि उनकी जमीन जायदाद कौन संभालेगा। उनके परिवेश और माहौल को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इतनी उम्र में जाकर बच्चे पैदा करने की सोची।

आकाशवाणी उनके लिए भगवान की देन है। उसको पाने के लिए इस दंपति ने अपनी भैंसे बेच दीं, जमीन गिरवी रखी, क्रेडिट कार्ड लोन लिया और जिंदगी भर की कमाई भी लगा दी।
विज्ञापन

होती है दिक्कत

ओमकारी मानती हैं कि इस उम्र में बच्चे को पालना काफी कठिन है। उसके पीछे भागते रहना, खाना बनाना और दौड़-दौड़कर हर काम करवाना, काफी कठिन है।

वो इस बात को लेकर संतुष्ट हैं कि अगर वो मर भी जाती हैं तो उनकी बड़ी बेटी कमला जो अभी 50 साल की है, उसके साथ उनका बेटा पल जाएगा। कमल के पति काफी सहयोग करते हैं और मायके वालों के लिए खड़े रहते हैं।

वहीं चरण कहते हैं कि वो अपने बेटे को शादी करता देखना चाहते हैं। पर वो अभी छोटा है। उनकी यही कोशिश रहती है कि वो ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने बेटे के संग बिता पाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें