फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहा दुनिया का सबसे मोटा इंसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैन्यूएल यूरीब वो शख्स था जिसे कभी दुनिया का सबसे मोटा इंसान होने के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक लेकिन मोटापे और कई बीमारियों की वजह से महज 48 साल की उम्र में ही वो भगवान को हो गया प्यारा।

साल 2006 में मैन्यूएल को दुनिया के सबसे मोटा शख्स होने के लिए गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शामिल किया था। तब उसका वजन 557 किलो था।

Trending Videos

कभी वजन किया था कम

मैन्यूएल की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने अपना वजन इतना कम कर लिया कि वो 557 किलो से 392 किलो के हो गए थे।

डायटिंग, एक्सरसाइज और मेडिकल केयर के साथ उन्होंने अपना वजन इतना घटा लिया था। तभी उनकी शादी 38 साल की एक महिला से हुई।

शादी के समय भी वो बेड पर पड़े हुए थे। वो कभी भी अपने वजन की वजह से बेड नहीं छोड़ पाते थे।

हांलाकि उनको सालों बाद एक बेटा भी हुआ, लेकिन जल्द ही उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया था।

विज्ञापन

खुश नहीं थे वो

मैन्यूऐल अपने आखिरी दिनों में बहुत ही अकेले पड़ गए थे। उन्हें अपने छोटे से छोटे कामों के लिए भी वो परिवार के बाकी लोगों पर निर्भर थे।

उनके मरने की वजह का अभी सीधे तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है ‌कि धड़कनों के तेज होने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

टॉयलेट सीट पर बैठते ही ये कहां काट बैठा सांप?


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें