फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये औरत खाती है कुत्ते और बिल्लियों को दिया जाने वाला खाना!

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कभी कोई जानवरों को दिया जाने वाला खाना खा सकता है? विश्वास करना मुश्किल लगता है ना, लेकिन अमेरिका के वाशिंगटन में रहने वाली इस औरत ने ऐसा काम कर दिखाया है।
विज्ञापन


डॉरोथी हंटर की अपनी एक शॉप है जिसमें वो कुत्तों और बिल्लियों के खाने का सामान बेचती हैं।

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक वो असल में जानवरों और उन्हें पालने वालों को हेल्दी खाना खाने के बारे में अवेयर करना चाहती थी।

Trending Videos

किया ये काम

ऐसा करने के लिए उसने कुत्ते और बिल्लियों को दिए जाने वाले खाने को एक महीने तक खाने की ठानी।

उसने ऐसा किया भी। डॉरोथी ने कुत्तों और बिल्लियों को दिए जाने वाले स्नैक्स और ड्राइड फ्रोजन चिकन को खाया और ऐसा उसने एक महीने तक किया।

हैरानी की बात है कि ऐसा खाना खाने के बावजूद उसे कुछ भी नहीं हुआ और तब भी ठीक रही।
विज्ञापन

अजीब है केस

डॉरोथी ने बताया कि जानवरों को दिया जाने वाला खाना खाकर वो पहले से ज्यादा अपने अंदर एनर्जी महसूस कर रही हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि उनका वजन घट गया है और वो पहले से हेल्दी हो गई हैं। ऐसा कर दिखाने से उन्होंने लोगों को अलग तरीके से हेल्दी खाना खाने के लिए अवेयर किया।

डॉरोथी ने ये भी जोड़ा कि उन्हें उनके बिजी टाइम शेड्यूल के बीच खाने का वक्त नहीं मिलता था, इसलिए उन्होंने कुत्तों को दिए जाने वाले स्नैक्स ही खाना शुरू किया।

इसके बाद उन्होंने इस खाने अपने साथ काम करने वाले लोगों को भी खिलाया और उन लोगों को जानवरों का खाना कुछ सूखा सा लगा लेकिन उन्होंने बताया कि वो ठीक ही था।

जब अचानक आमने-सामने आए हवा में उड़ते दो विमान और तभी...


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें