फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटिस्ट से था ऐसा खौफ, गोंद से दस सालों तक दांतों को चिपकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अब किसी के दांतों में कोई परेशानी आए तो वो तो भाग का डेंटिस्ट के पास ही ना जाएगा? इस महिला के दांत अचानक ही लगातार गिरने लगे थे।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक मेनचेस्टर में रहने वाली 48 साल की एंजी बार्लो सालों पहले गिरते दांतों से परेशान थी। वो हॉस्पिटल गई और दांतों के डॉक्टर को दिखाया।

उनके दांतों की हालत को देखते हुए उनके दांतों में डीआईवाय डेंटिस्टरी नाम की सर्जरी की गई। लेकिन सर्जरी के बाद ऐंजी के दांतों में दर्द बढ़ने लगा। उनके दांत और तेजी से गिरने लगे।
Trending Videos

अब नहीं डॉक्टर के पास और किया अनोखा काम

दर्द से वो इतनी परेशान थी कि उन्हें डॉक्टरों से ही खौफ हो गया था। ऐसे में गिरते दांतों को रोकने के लिए उन्होंने सुपग्लू यानी की जबरदस्त चिपकाई वाला गोंद अपने दांतों में लगाने लगी।

लेकिन धीरे-धीरे उनकी इस आदत ने दांतों को हमेशा के लिए खराब करना शुरू कर दिया। इस गोंद के की वजह से उनके 90 प्रतिशत दांत सड़ गए। यहीं नहीं दांतों को पकड़ कर रखने वाली हड्डियां भी खत्म हो गई।

आजकल वो लगभग सभी दांतों को खो चुकीं हैं और अब दस सालों बाद डॉक्टरों ने उनके मुंह में टायटेनियम पिन्स लगाकर किसी हाल मुंह को फिक्स करना पड़ा है ताकि उनकी हंसी बनी रहे।
विज्ञापन

मां के साथ के हुए हादसे ने की ऐसी हालत

ऐंजी ने बताया कि उनकी मां की मौत सालों पहले थ्रोट कैंसर से हो गई थी। डॉक्टरों ने तब उनके थ्रोट कैंसर के बारे में जानने के लिए उनके सभी दांतों को हटा दिया था। बहुत इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

तभी से वो डॉक्टरों से डरती हैं। उनके साथ जो भी हुआ उसके लिए वही जिम्मेदार है। लेकिन आजकल डॉक्टरों ने उनके दांत संवार दिए हैं।

वो ठीक हैं और उनकी पूरी कहानी को बीबीसी डॉक्यूमेंट करेगा।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें