फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के बदन की खुशबू पहचानने में होती थी दिक्कत, दे दिया तलाक!

विज्ञापन
विज्ञापन
इटली में रहने वाले चारलोट और डंकन ने 20 साल पहले शादी रचाई थी। किसी आम शादीशुदा दंपति की ही तरह इनकी भी जिंदगी आराम से चल रही थी।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद था। वो साथ पार्टी करते, घूमते-फिरते और जिंदगी के पूरे मजे उठाते।

एक ऐसे ही मस्ती भरे पल में चारलोट और डंकन ने दूर तक साइकिल चलाने की सोची। दोनों ने साइकिल चलाई भी, लेकिन तभी चारलोट का रोड एक्सीडेंट हो गया।

हो गया गजब

लोगों के एक्सीडेंट होने पर ज्यादातर उन्हें चोटें आतीं हैं। लेकिन, चारलोट के साथ तो कुछ अजीबोगरीब ही हो गया।

वो कुछ इस तरह से गिरी कि उनकी सूंघने की शक्ति ही चली गई। इसके बाद से वो फूल हो या फिर कुछ और, किसी भी चीज को सूंघ पाने में असमर्थ थी।

पति-पत्नी के बीच वो पल भी आया जब पति को सूंघ ना पाने की वजह से पत्नी को उससे कम आकर्षण होने लगा।

ये आकर्षण इतना घट गया कि दोनों की सेक्स लाइफ पर भी असर ‌पड़ने लगा। पति की महक सूंघ ना पाने की वजह से दोनों में दूरी आ गई।
विज्ञापन

दे दिया तलाक

चारलोट और डंकन की जब सेक्स लाइफ खलल में पड़ी, तो चारलोट ने एक कड़ा फैसला लिया।

दोनों ने पिछले साल 2013 को एक-दूसरे को तलाक दे दिया।

आपको बताएं की सूंघ ना पाने की इस मेडिकल कंडिशन को अनोसमिया कहते हैं और ब्रिटेन में ऐसा माना जाता है कि अब तक तकरीबन 200000 लोग किसी ना किसी वजह से इस बीमारी का शिकार हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि ये एक ऐसी बीमारी जिससे रिश्तों में खटास आती है और वो टूटने के कगार पर पहुंच जाते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें