सोशल नेटवर्किंग साइट असल में एक ऐसा प्लेटफॉर्म होता है जहां हर कोई भी खुदको बेहतरीन, खुश और अपीयरेंस के हिसाब से भी अच्छा देखना ही पसंद करता है।
जब ये बात लड़कियों पर आती है, तो अमूमन ज्यादातर लड़कियां ऐसे प्लेटफॉर्म पर अपनी खूबसूरत इमेज ही देखना पसंद करती हैं।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक इस बार कुछ लड़कियों ने इस मानसिकता को तोड़ने के लिए एक अलग सा काम किया है।
बना लिया क्लब
टंबलर एक ऐसी ही फोटो नेटवर्किंग साइट है। इस पर कुछ लड़कियों ने हेयरी लेग्ज क्लब नाम का ग्रुप बनाया है।
इस पर जुड़ी लड़कियों और औरतों ने अपने बिना वैक्स कराए हुए पैरों की फोटो अपलोड की हैं।
बिना किसी झिझक के, सभी लड़कियों का ऐसी तस्वीरें पोस्ट करना अपने आप में हैरानी में डाल देने वाला काम है।
खुद को अपनाने में मिली मदद
अपनी फोटो टंबलर पर डालकर और साथ ही कई लड़कियों के उसपर ब्लॉग पढ़कर सभी को बेहतर महसूस हुआ।
कुछ लड़कियों ने तो इतना भी लिखा कि उन्हें बिना वैक्स किए हुए पैरों को लेकर बाहर निकलने और घूमने-फिरने में कोई प्रॉब्लम नहीं है।
उनका कहना है कि उन्हें भगवान का दिया रूप ही पसंद है और वो उसे ऐसा ही रखेंगी।
ऐसी ही अजीबोगरीब खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें