फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन प्यार की ऐसी खुमारी, अंजान आदमी को दे बैठी करोड़ों

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में पागल होने का जुमला तो आपने कई बार सुना होगा। कभी अपने सामने किसी को इश्क की खुमारी में डूबते देखा होगा तो कभी खुद भी इस जादू को महसूस किया होगा।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक इश्क में डूबने और फिर कुछ कर बैठने का इससे चौंकाने वाला मामला आपने यकीनन पहले कभी नहीं सुना होगा।

आजकल टेक-सैवी दुनिया में कई लोग ऑनलाइन प्यार करते हैं। कोई डेटिंग करता है तो कोई टाइमपास। कोई धोखा देता है तो कुछ जोड़े वाकई शादी भी रचाते हैं।

एक ऐसे ही मामले में दो बार तलाक ले चुकीं साराह को प्यार की तलाश थी। कुछ 18 महीने पहले वो इंटरनेट पर क्रिस ओल्सेन से मिली।

होने लगी बातें और फिर प्यार का इकरार

साराह के होश तब फाख्ता हो गए जब मोटी होने के बावजूद ऑनलाइन डेटिंग साइट पर क्रिस ने उन्हें रिक्वेस्ट भेजी और दोनों लोग बातें करने लगे।

बात करने के कुछ ही दिनों बाद क्रिस ने साराह को प्रपोज कर दिया। अपने आप के बारे में गहराई से बताते हुए उसने बताया कि वो असल में इटली के मिलान का रहने वाला है। वो 18 साल पहले अमेरिका जाकर बस गया था।

अब बिजनेस के किसी काम से इन दिनों अफ्रीका में हैं। साराह ने एक इंटरव्यू में बताया कि क्रिस कई कोशिशों के बाद भी उससे मिलने नहीं आ पाता क्योंकि किसी ना किसी चक्कर में जेल में जाता रहता है।
विज्ञापन

वही है मेरा असली प्यार

अब आप ये समझिए कि लगभग 18 महीने बाद भी वो दोनों कभी नहीं मिले। साराह को ‌क्रिस से इतना प्यार है कि अंधे प्यार में पड़कर उसने अपने कभी ना मिले लवर को आठ करोड़ से ज्यादा रुपए भेजें हैं।

वो कहती है‌ कि उसका प्यार एकदम सच्चा है और क्रिस कभी उसके साथ धोखा नहीं करेगा। क्रिस के लॉयर्स, गुम हो चुके क्रेडिट कार्डस्, होटल बिल और बेल सभी चीजों के लिए साराह ही पेयमेंट कर रही है।

उसे भरोसा है कि एक ना एक दिन क्रिस इन सब लफड़ों से निकलकर बाहर आएगा और साराह के साथ शादी रचा लेगा। लेकिन करोड़ों की संपत्ति उसे दे देना जिससे आप कभी जीवन में नहीं मिले हो, ये वाकई दंग करने वाला फैसला है जिससे सब हैरान हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें