हम शादी की वर्षगांठ मनाते और मनते तो देखते रहते हैं, लेकिन ऐसी शादी की वर्षगांठ के बारे में पहले कभी नहीं सुना।
डेली मेल के मुताबिक स्पेन के लैंजारोट में रहने वाली 48 साल की बारबेरेला बुचनर ने हाल ही में अपनी शादी की 10वीं वर्षगांठ मनाई। यकीन मानिए, ये वर्षगांठ किसी आदमी के साथ नहीं बल्कि दो बिल्लियों के साथ मनाई गई।
पिछले 14 सालों से वो अपनी बिल्लियों स्पाइडर और लुगोसी से शादीशुदा हैं। साल 2004 में बारबेरेला ने अपनी दोनों बिल्लियों से शादी की थी। तब से लेकर आज तक वो उनके साथ चैन की जिंदगी बिता रही हैं। उन्हें अपना पति मानती हैं।
इंसानी रिश्तों में हैं कई लफड़े
बारबेरेला कहती हैं कि जिंदगी का एक लंबा अरसा उन्होंने मर्दों और लोगों में प्यार खोजने में जाया कर दिया। उन्हें समझाना और प्यार करना बेकार है क्योंकि झगड़े बहुत होते हैं।
फिर बाद में उनकी दोस्ती बिल्लियों से हुई और जानवरों में उन्हें अपना असली प्यार दिखा। इसके बाद से तो न उसने बिल्लियों को अपने साथ रखा बल्कि उन्हें अपना पसंदीदा भी बना लिया।
वो कहती हैं कि उनको इस बात से ज्यादा खुशी किसी चीज में नहीं मिलती कि उन्हें बिल्लियों की देखभाल एक पत्नी की तरह करनी पड़ती है। इसलिए सबकुछ सोचेने समझने के बाद उन्होंने साल 2004 में उनसे शादी रचा ही ली।
नहीं बना पाती है शारिरिक संबंध
बिल्लियों से शादी करने के बाद से जैसे उनका घर पूरा हो गया। वो उनके साथ खुद को संपूर्ण मानती हैं। कहती हैं कि संबंध तो बनाने का कोई सवाल ही नहीं उठता, पर उनका रिश्ता पाक है।
बिल्लियों को अपने पति ही मानती हैं और कभी भी अब इंसान से शादी नहीं करेंगी। उनके हर चीज में बिल्लियों की छाप होती है। फिर चाहे उनके कपड़े हों या उनके जूते। हर चीज पर कैट-प्रिंअ तो अनिवार्य ही है।