फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने कब मर जाए, हरदम ताबूत तैयार रखती है ये औरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहां लोग अपने बगीचे को सुंदर बनाने के लिए गमले, पेड़ पौधे, फाउंटेन और न जाने क्या क्या लगाते हैं वहीं एक औरत है जिसने अपने बगीचे के लिए कुछ अनोखी चीज चुनी है। 62 साल की मेंडी मक्गावयर ने अपने बजीचे में ताबूत सजाया है।
विज्ञापन


दरअसल मेंडी अपने अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही हैं और उन्होंने अपने ताबूत और कपड़ों से लेकर यह तक तय कर लिया है कि उस वक्त क्या म्यूजिक बजेगा।

मेंडी ने जब यह बात अपनी दोस्त जीना को बताई तो पहले तो वह थोड़ा सकपका गई लेकिन फिर दोनों ने मिल कर उसका ताबूत तैयार किया।

कागज का बना है यह खास ताबूत

मेंडी का ताबूत भी काफी खास और बाकी ताबूतों से अलग है। मेंडी का कहना है कि लकड़ी के बने ताबूत आखिरकार जला दिए जाते हैं और प्रदूषण फैलाते हैं इसलिए उन पर 56 लाख खर्च करना बर्बादी है।

मेंडी ने अपना ताबूत कागज का बनवाया है जो जमीन में आसानी से दफनाया जा सके और बाद में उसी में जल्द से जल्द गल जाए। उनकी दोस्ते ने मेंडी की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसे डिजाइन किया। यह एक ऐसी काल्पनिक चिढ़िया के आकार में बना है जिसका शरीर शेर जैसा और मुंह स्त्री जैसा है।

यह बन कर इतना सुंदर लग रहा है कि मेंडी ने कुछ समय इनसे अपने बगीचे में ही रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन

दोस्तों को नहीं देना चाहती तकलीफ

मेंडी कहती हैं कि अंतिम संस्कार जैसी चीजों में बहुत तनाव भी होता है इसलिए वो नहीं चाहती कि उनके दोस्तों को उनके लिए परेशान होना पड़े इसलिए सारी तैयारी खुद कर रही हैं।

मेंडी के न तो बच्चे हैं न परिवार में कोई और। खास रिश्तेदार के नाम पर बस एक भतीजी है। वो कहती हैं कि वह अपने दोस्तों पर 56 लाख खर्च कर देंगी ताकि उनके मरने पर वह लोग दुखी होने के बजाए उन्हें याद कर के जश्न मनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें