फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की समाज-सेवा से इतनी थी परेशान, दे डाला तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं नेकी कर दरिया में डाल। लेकिन जब नेक काम करने पर अपना ही आशियाना उजड़ जाए, तो आप इसे क्या कहेंगे? ब्रिटेन के 70 वर्षीय ब्रायन बर्नी कभी 16 मिलियन पौंड के बंगले के मालिक हुआ करते थे।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक उन्होंने कंसट्रक्शन और रिक्रूटमेंट क्षेत्र में अच्छा बिजनेस किया और अपने दस एकड़ के नॉर्थंबरलैंड एस्टेट को 16 मिलियन के होटल एंड स्पा में बदल दिया।

लेकिन जब उनकी पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला, तो उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। इस घटना के बाद बर्नी ने जीवन भ्ार ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं को मदद करने का फैसला किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

होटल तक बेच दिया

अपना बड़ा बंगला छोड़कर बर्नी छोटे से घर में रहने लगे और अपनी पुरानी गाड़ी से ही काम चलाने लगे। 2009 में उन्होंने अपना होटल तक बेच दिया, ताकि दूर-दराज के गांवों से मरीजों को अस्पताल लाने के लिए कारें उपलब्ध कराई जा सकें।

लेकिन बर्नी को इस दरियादिली की भारी कीमत चुकानी पड़ी, क्योंकि उनकी पत्नी शर्ली उनकी इसी आदत से तंग आकर उनसे अलग हो गईं। 66 वर्षीय शर्ली का कहना था,′मैंने नहीं सोचा था कि कैंसर से लड़ाई जीतकर मेरे लिए जिंदगी की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

क्या होता है जब संबंध बनते हैं? एमआरआई ने बताया

कंपनी को नहीं जमी आवेदकों की राशि, निकाल किया बाहर

दो साल के बच्चे की नाक में घुसा चम्मच, दिमाग तक जा पहुंचा

कोर्ट का ऑर्डरः बिकेंगी 2000 से ज्यादा पोर्न मूवीज



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें