मां को हम किस रूप में जानते हैं? हम मानते हैं कि वो पूरी दुनिया में एक ऐसी शख्सियत होती है जो अपने बच्चे की भलाई और खुशी के लिए अपनी जान देने के बारे में दो-बार भी नहीं सोचती। वो बच्चे को पालती है और बड़ा कर सभ्य बनाती है।
लेकिन, क्या एक मां इतनी भी क्रूर हो सकती है जो अपनी ही बेटी को किसी गैर-पुरूष के साथ केवल 11 साल की उम्र में ही शारीरिक संबंध बनाने के लिए बाध्य करे?
डेली मेल के छपी खबर के मुताबिक ये दिल दहला देने वाला मामला इंगलेंड के शहर वेल्स का है। यहां एनाबेल फॉरेस्ट नाम की लड़की ने एक किताब के जरिए ऐसा खुलासा किया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे। आखिर, ऐसा क्या रहस्यमयी और दर्दनाक घटा उसके साथ, आप आगे पढ़ें।
ये कैसी पूजा?
अगर आपको लगता है कि हर कोई भगवान की ही पूजा करता है, तो आप गलत हैं। विदेशों में बड़ी मात्रा ऐसे भी लोगों की है जो सैटन नाम के शैतान की पूजा करते हैं। ये उसको भगवान मानते हैं और सभी तरह के अचंभित करने वाले काम भक्ति के नाम पर करते हैं।
ये एक ऐसी भक्ति होती हैं जिसमें फॉलोअर्स किसी एक आदमी को समूह में सबसे ताकतवर और इज्जतदार मानते हैं। उसे ये लोग रिंग लीडर के नाम से भी जानते हैं और उसी को फॉलो करते हैं।
एनाबेल ने खुलासा किया कि वो अपने आप को बहुत ही बदकिस्मत मानती है कि उसे ऐसे दिन बचपन में देखने पड़े। वो बताती है कि वो सिर्फ 7 साल की थी जब उसने अपनी मां को सैटन ग्रूप के लीडर कॉलिन बैटले के साथ हमबिस्तर होते देखा था।
मां ने फंसाया
अपनी मां को इस हरकत में देखने के बाद ऐनाबेल बुरी तरह से सहम गई। उसकी मां हमेशा उससे कहती कि ये सब शैतान को खुश करने के लिए एक तरह की भक्ति है। ऐनाबेल जब 11 साल की हुई, तो उसकी मां ने ही उसे अपने कॉलिन के पास सेक्स के लिए भेज दिया।
ना चाहते हुए भी 11 साल की उम्र में उसका दो बार रिंग लीडर कॉलिन ने रेप किया। ऐनाबेल की मां ने बताया कि कॉलिन उसका दूसरा पति है।
14 साल की होते-होते ऐनाबेल और उसकी मां समूह या यूं कहें कि ग्रूप सेक्स में भाग लेने लगे। ऐनाबेल को कभी भी ये सब पसंद ना आता, लेकिन वो चाहकर भी इसके खिलाफ कुछ ना कर सकी।
उसने ये भी बताया कि पड़ोस के कई बच्चों के साथ कॉलिन शैतान को खुश करने के नाम पर ऐसा करता था और इसे एक खास तरह के अनुष्ठान का नाम देता था। ऐनाबेल ने बताया है कि 18 की उम्र आते-आते वो समूह के लगभग 2000 लोगों के साथ सो चुकी थी।
कॉलिन था शादीशुदा
कहानी का एक मोड़ ये भी है कि अजीबोगरीब कामों में लिप्त रहने वाला कॉलिन शादीशुदा था। उसकी पत्नी का नाम ईलेन था और वो भी कॉलिन के इस काम में खूब हाथ बंटाती थी। बच्चों को लाना, उन्हें फंसाना और गलत काम करवाने में दोनों बुरी तरह से लिप्त थे।
ये एक ऐसा अनुष्ठान सा होता है जिसके खिलाफत कोई नहीं कर सकता था। ऐनाबेल ने बड़े ही दर्द के साथ जाहिर किया कि वो दिन में तो एक स्कूल जाने वाली छात्रा होती थी लेकिन रात आते-आते वो एक सेक्स गुलाम बन जाती थी।
उसने बताया कि उसकी मां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती थी। 17 की उम्र में उसकी मां के दूसरे पति से वो प्रेगनेंट हो चुकी थी।
पिता ने बनाया संबंध
कहने को तो अपनी मां का दूसरा पति होने के नाते कॉलिन ऐनाबेल का पिता था। लेकिन इतने सालों के सेक्स के बाद ऐनाबेल अपने ही पिता से प्रेगनेंट हो गई।
17 की उम्र में जब ऐनाबेल को बच्चा हुआ तो कॉलिन ऐनाबेल को जोर-जबरदस्ती कर चर्च के लिए रूपए जुटाने के नाम पर देह-व्यापार में उतरने को बोलता।
ना चाहते हुए भी उसे ऐसा करना पड़ता। 18 साल की होते-होते उसकी जिंदगी की ऐसी इंतहा हो गई थी कि अब वो और कुछ बर्दाश्त नहीं कर सकती थी। जब तक ऐनाबेल 18 साल की हुई तब तक वो मां बन चुकी थी।
अपनी जिंदगी से परेशान ऐनाबेल ने एक रात अपने बच्चे के साथ फरार होने का प्लान बनाया। उसका ये प्लान सक्सेसफुल साबित हुआ और वो उस पूरे इलाके को हमेशा के लिए छोड़कर भाग गई।
वो सीधे पुलिस के पास गई और मामले का खुलासा किया। साल 2011 में जाकर कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। अंध भक्ति के नाम पर सेक्स रैकट चलाने और बच्चों को गुमराह करने के लिए कोर्ट ने कॉलिन और ऐनाबेल की मां को 11 साल की सुनाई है।
बाद में ऐनाबेल ने न सिर्फ आम लोगों की तरह प्यार किया बल्कि अब उसका अपना एक परिवार भी है। लेकिन मां का सुनते ही उसके बदन में आज भी ऐसी सिहरन उठती है कि वो डर जाती है।
बता दें कि 2007 में उस जगह से भागने के बाद ऐनाबेल सीधे मां और कॉलिन से 2011 में कोर्ट में मिली। वो उन दोनों को अब कभी याद नहीं रखना चाहती है।
वर्जिनिटी तोड़ने के लिए इसने ब्वॉयफ्रेंड से मांगा बड़ा जुर्माना
इंस्ट्रक्टर ने दी ऐसी सजा कि मच गया बवाल
उफ! धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड का तीन गर्लफ्रेंड्स ने किया ऐसा हाल
मैगजीन की तस्वीरों ने बढ़ाई ऐसी धड़कनें, पड़ गया हार्ट अटैक!