फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के लिए बेटी को लटकाया 13वीं मंजिल से, क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी शादीशुदा जोड़े के बीच अगर कोई तारतम्य नहीं बैठता तो जिंदगी की गाड़ी के पहिए ज्यादा नहीं चलते। कुछ ऐसा ही हुआ इस दंपति के साथ जिनके रिश्ते में काफी तनाव है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक चीन के ग्वांगजी प्रांत  में एक महिला गुलिन शहर के एक होटल में अपने पति के साथ रूकी हुई थीं। चूंकि तनाव दोनों के बीच पहले से था और झगड़े आम थे, इसलिए उस दिन भी दोनों में गहमागहमी का माहौल बन गया।

दोनों का एक बेटी है जो दो साल की है। महिला का कहना है कि उसका पति घरेलु हिंसक है और जुआ भी खेलता है। वो उससे काफी परेशान है और उससे मुक्ति चाहती है।

पति नहीं दे रहा है तलाक


महिला का कहना है कि वो अपने पति को छोड़ देना चाहती है। अपनी और बेटी की जिंदगी के बेहतरी के लिए खुद को उससे अलग होना चाहती है। इसके लिए वो काफी टाइम से अपने हिंसक पति से तलाक मांग रही है।

उस दिन माहौन इतना बिगड़ा कि ये महिला अपनी दो साल की बेटी को लेकर 13वें माले के बने इस होटल रूम के शीशे पर बाहर को खड़ी हो गई। उसने अपनी बेटी को भी ले लिया और उसे एक हा‌थ से पकड़कर फेंकने की धमकी देने लगी।

ऐसा करके वो पति को बताना चाहती थी कि जल्दी से जल्दी वो उसे तलाक दे दे, वरना उसे बेटी को उस माले से नीचे फेंकने में देरी नहीं लगेगी। ये नाटक लगभग तीन घंटे तक चला।
विज्ञापन

पति को बुलानी पड़ी पुलिस

इस नाटक से पति इतना ज्यादा डर गया कि उसे पुलिस को फोन लगाना पड़ा। पुलिस भी नजारे को देखकर हैरत में थी। खुद पुलिस के रोकने पर भी महिला अंदर आने को तैयार नहीं थी और अपनी जिद पर कायम थी।

फिर क्या, पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया ‌कि वो बच्चे को लेकर अंदर आ जाए और वो उनका तलाक करा देंगे। खुद पति भी इस स्थिति में कुछ नहीं कर सकता था। वहीं के वहीं सिविल अफेयर्स ब्योरो से अधिकारियों को बुलाना पड़ा और उनका तलाक वहीं के वहीं हुआ।

दो साल की बच्ची को एक सामाजिक संस्‍था वाले ले गए। बच्ची आगे किसके हिस्से आएगी, ये अभी नहीं पता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें